Madhya Pradesh wife husbandgym with girlfriend

पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड : जिम में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति, फिर जमकर की धुनाई.. देखें वीडियो

 

पत्नी ने बाल पकड़कर खींचा फिर चप्पलों से की धुनाई 

भोपाल # Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। पत्नी और बच्चों को छोड़कर पति अपनी महिला मित्र के साथ जिम में गुल खिला रहा था। इस बीच पत्नी और एक महिला वहां पहुंच गई। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। पत्नी ने पति और उसकी महिला मित्र की पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। यह एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ जिम कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी पहुंच गई। पत्नी ने जैसे ही साथ में गर्लफ्रेंड को देख वह आगबबूला हो गई। पैर से चप्पल निकालकर सीधे पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर बरसाना शुरू कर दी। इस दौरान पति महिला का बचाव करता रहा लेकिन पत्नी सुनने को तैयार नहीं थी। वह बाल खींचकर गर्लफ्रेंड की पिटाई कर रही थी। साथ ही भला बुरा कह रहा था। पत्नी कह रही थी कि तेरा इसके साथ अफेयर चल रहा है। वहां मौजूद एक महिला कहती है कि तू अपनी बीवी बच्चों को छोड़कर यहां यही सब कर रहा है। युवक पत्नी और उस महिला से बहस करता है। इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड अंदर चली जाती है। पत्नी कहती है कि तू बच्चों को छोड़कर आवारागर्दी कर रहा है। इसके बाद वह अंदर घुसकर गर्लफ्रेंड को पीटती है। साथ ही बाल खींचकर उसे बाहर लाती है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15 अक्टूबर का है। सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। पत्नी अपने पति का पीछा करते हुए जिम तक पहुंची थी, जहां रंगेहाथ गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]