Maha Kumbh will give a boost to the economy Rs 4 lakh crore

Indian Economy: महाकुंभ देगा अर्थव्यवस्था को बूस्ट, 4 लाख करोड़ की हो सकती है कमाई!

प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आगाज हो चुका है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों की तादाद में साधु-संत व श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। महाकुंभ का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व होने के साथ ही इसका देश की इकोनॉमी पर भी तगड़ा असर पड़ता है। महाकुंभ में जहां लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं वहीं यह महाकुंभ अर्थव्यवस्था को बूस्ट देगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल महाकुंभ मेले से 4 लाख करोड़ से अधिक की कमाई हो सकती है। 45 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में संगम किनारे 40 करोड़ से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है। महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने 7,000 करोड़ रुपए का बजट आबंटित किया है। करीब 4,000 हैक्टेयर में आयोजित इस महापर्व का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल आयोजित हुए महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी में 2 लाख करोड़ रुपए जुड़ सकते हैं। अनुमानित तौर पर यहां जुटने वाले 40 करोड़ लोग औसतन 5,000 रुपए खर्च करते हैं। इससे प्रदेश सरकार को 2 लाख करोड़ रुपए की कमाई होगी।
देश की GDP भी बढ़ेगी
सूत्रों के अनुसार, इस साल महाकुंभ के मेले में प्रति व्यक्ति औसत खर्च 10,000 रुपए तक भी पहुंच सकता है, ऐसे में 2 लाख करोड़ का आंकड़ा 4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इससे नॉमिनल के साथ-साथ रियल GDP में भी 1 परसेंट तक की बढोतरी की उम्मीद है।

×
Date : 15 January 2025 Posted By : EDITOR
Indian Economy: महाकुंभ देगा अर्थव्यवस्था को बूस्ट, 4 लाख करोड़ की हो सकती है कमाई!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]

Airtel- एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

📰 Generate e-Paper Clip Airtel- एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा, फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च किए, जिनमें मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग का अतिरिक्त लाभ मिलेगा नई दिल्ली : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती […]