Main accused of Mumbai hoarding incident arrested from Udaipur

मुंबई होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार, 16 लोगों की हुई थी मौत

 

उदयपुर। मुंबई में 13 मई को हुए होर्डिंग हादसे के मामले के मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह यहां एक रिसोर्ट में छिपा हुआ था। क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ मुंबई लेकर रवाना हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद से मुख्य आरोपी भावेश भिंडे फरार चल रहा था। जिस पर मुंबई पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम लगातार भिंडे के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी भावेश भिंडे विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है, जिसकी तरफ से यह होर्डिंग्स लगाए गए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी भिंडे को पकड़कर मुंबई लेकर रवाना हो गई है जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस संबंध में उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही ऐसी कोई कार्रवाई में मुंबई पुलिस ने उनकी मदद ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई सीधे अपने स्तर पर की है।
होर्डिंग लिम्का बुक में सबसे बड़े होर्डिंग के रूप में था दर्जः
घाटकोपर में गिरने वाले होर्डिंग का नाम लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े होर्डिंग के रूप में दर्ज किया गया था। इसे लगाने वाले एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड है, जिसका मालिक आरोपी भावेश भिंडे है। भावेश इस साल जनवरी में एक रेप मामले में गिरफ्तार हुआ था। हालांकि बाद में उसे बेल मिल गई। वह वर्ष 2009 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। चुनावी हलफनामे में उसने बताया था कि उसके खिलाफ 23 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए -देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार के लंबे संसदीय अनुभव का किया उल्लेख नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को 37 सदस्यों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री […]

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल,  एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । इंदौर की […]