Malaika Arora accident

Malaika Arora accident: मलाइका अरोड़ा का रोड एक्सीडेंट जानें कैसी है हालत

 

नई दिल्ली। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का खोपोली में रोड एक्सिडेंट हो गया है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री को मामूली चोटें आई हैं। अभिनेत्री को मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिनेत्री की हालत प्राथमिक उपचार के उपरांत दुरूस्त बताई जा रही है। उधर, दुर्घटना को लेकर जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, ताकि इस बात का पता चल सकें कि आखिर दुर्घटना की वजह क्या रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ताकि दुर्घटना की वजह जाहिर हो सकें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई-पूणे एक्सप्रेस से 38 किमी दूर यह एक्सीडेंट हुआ है। यह जगह दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाती है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, तीनों ही वाहन आपस में टकरा गए थे, जो कि बाद में इस दुर्घटना की वजह बनें।
बता दें कि मलाइका फैशन शो अटेंड करने गई थीं। जहां रास्ते में यह हादसा हो गया। अपने साथ हुए दुर्घटना की जानकारी अभिनेत्री ने इस्टाग्रांम अकाउंट पर साझा की है। राहत की बात ये रही कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्हें मुंबई के अपोले अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री की आंखों में चोटें आईं हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री तीनों कारों के बीच अपनी कार का संतुलन खो बैठी थीं। जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हो गया। वहीं, पुलिस की तरफ से जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]