Mamta Banerjee claims till date she has not even drank a cup of

ममता बनर्जी का दावा, आज तक किसी के पैसे की एक कप चाय तक नहीं पी

 

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर विपक्ष द्वारा ‘‘चोर” होने के लगाए गए आरोप पर निराशा व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने कभी एक भी पैसा नहीं लिया और न ही किसी से एक कप चाय पी है। उन्होंने यहां अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार भ्रष्ट थी क्योंकि 2011 में गठबंधन को हराकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सत्ता में आने के बाद एक करोड़ फर्जी राशन कार्ड का पता चला था और बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी कथित राशन आपूर्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में पिछले महीने ईडी द्वारा वरिष्ठ मंत्री ज्योति प्रिय मलिक की गिरफ्तारी पर हो-हल्ला के बीच आई है। पार्टी के कई अन्य नेताओं को भी भ्रष्टाचार के मामलों में उनकी कथित संलिप्तता के लिए केंद्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। विपक्षी भाजपा टीएमसी सरकार और पार्टी के नेताओं पर ‘‘चोर” होने का आरोप लगाती रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि कुछ लोगों ने समस्याएं पैदा की हों, लेकिन हमने सात-आठ साल तक तंत्र को दुरुस्त करने के लिए बहुत प्रयास किए। क्या हमने दूसरों के पैसे से एक कप चाय भी पी है? मैंने एक पैसा भी नहीं लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]