Mamta changed her social media profile as soon as Shubhendu

शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही ममता ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल, पर नहीं लिखा पूर्व सीएम

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद भी ममता बनर्जी का कड़ा रुख बना हुआ है। एक ओर जहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, वहीं दूसरी ओर ममता ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है।
शनिवार सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके बायो में माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल के रूप में दर्ज था लेकिन शुभेंदु के शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से माननीय मुख्यमंत्री हटाया, हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
ममता ने अपने एक्स बायो में खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा) के रूप में संबोधित किया।
ममता के अपना प्रोफाइल अपडेट न करने पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। कई यूजर्स ने एक्स और इसके मालिक एलन मस्क को टैग करके मांग की थी कि ममता का बायो बदला जाए। कुछ लोगों ने उनका अकाउंट सस्पेंड करने की भी मांग की थी।
बंगाल के चुनावी नतीजे जारी होने के बाद हारने के बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वहां लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा नहीं देंगी। इसके बाद राज्यपाल आर.एन.रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी, जिसके बाद ममता बनर्जी का कार्यकाल खत्म हो गया था।

×
Date : 09 May 2026 Posted By : EDITOR
शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही ममता ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल, पर नहीं लिखा पूर्व सीएम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]