Maratha reservation movement ends

मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, मनोज जारांगे ने खत्म की भूख हड़ताल

 

मुंबई । सरकार के आश्वासन के बाद मराठा आरक्षण आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है. सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने इस बाबत फैसला लेने के लिए सरकार को दो जनवरी तक दो महीने का समय दिया है। अल्टीमेटम देते हुए जारांगे ने कहा कि अगर सरकार मराठा आरक्षण पर तय समय में फैसला लेने में विफल रहती है तो हम 2 जनवरी से मुंबई को ब्लॉक कर देंगे। मनोज ने अपनी भूख हड़ताल हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संदीप शिंदे, एम जी गायकवाड़ और अन्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के बाद खत्म की। उन्होंने सरकार से अपील की कि मराठा समुदाय को आरक्षण आवंटित होने तक भर्ती न की जाए।
मनोज ने कहा, हम आपको आखिरी अल्टीमेटम दे रहे हैं। मराठवाड़ा का प्रश्न हल हो गया, लेकिन हम सभी मराठा समुदाय के लिए लड़ रहे हैं। हमने 40 साल तक संघर्ष किया है और इंतजार किया है। जब तक सरकार हमें आरक्षण नहीं देती, मैं रुकने वाला नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कम-से-कम दो महीने चाहिए क्योंकि उन्हें पूरे महाराष्ट्र में काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, अगर वे अपना वादा तोड़ते हैं, तो हम उन्हें हर जगह रोक देंगे। हम मुंबई की ओर चलेंगे। हम उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक काम बंद कर देंगे। हम सब्जियां, दूध और अन्य चीजें जैसी कृषि उपज उपलब्ध नहीं कराएंगे।
गुरुवार को सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा के दौरान भी मनोज जारांगे ने पूरे महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने पूर्ण आरक्षण की मांग की। जारांगे ने मांग की कि सरकार को मराठा समुदाय के आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन के सर्वेक्षण के लिए टीमें तैनात करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]