Mehbooba Mufti got angry with Omar Abdullah's love for Modi

उमर अब्दुल्ला के मोदी प्रेम से भड़क गईं महबूबा मुफ्ती, अटल को किया याद

उमर अब्दुल्ला के मोदी प्रेम से भड़क गईं महबूबा मुफ्ती, अटल को किया याद

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ महबूबा मुफ्ती ने जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला पर जोरदार हमला बोला है. महबूबा ने कहा कि एक अदूरदर्शी राजनीतिज्ञ और एक सच्चे राजनेता के बीच अंतर होता है. 2003 में तत्कालीन भाजपा प्रधानमंत्री वाजपेयी ने श्रीनगर की अपनी यात्रा के दौरान मुफ़्ती साहब के शांति और सम्मान के नजरिये में बहुत भरोसा दिखाया, भले ही पीडीपी के पास केवल 16 विधायक थे. आज हमारे सीएम ने 50 विधायकों के बावजूद अगस्त 2019 में दिल्ली की एकतरफा कार्रवाई को जायज बताने और सामान्य बनाने के लिए सब कुछ किया, जिसने जम्मू-कश्मीर को उसके विशेष दर्जे से वंचित कर दिया.
श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ने वाली ऑल वेदर जेड मोड़ टनल के मौके पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिशों की वजह बॉर्डर पर अमन आया है. पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के साथ ही उमर अब्दुल्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी से राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनका दिल कह रहा है कि नरेंद्र मोदी जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल कराएंगे. उमर अब्दुल्ला का ये कहना महबूबा मुफ्ती को कतई रास नहीं आया. इसके बाद उन्होंने उमर अब्दुल्ला पर खुलकर हमला बोला है.
दूसरे दलों ने भी उमर अब्दुल्ला पर हमला बोला
वहीं उमर अब्दुल्ला के इस बयान को देखकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल दूसरे दलों ने भी उमर अब्दुल्ला पर हमला बोला है. मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दूबे का कहना है कि ‘जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने बयान दिया था कि इंडिया अलायंस को बंद कर देना चाहिए. उमर अब्दुल्ला चुनाव से पहले पीएम मोदी की आलोचना करते थे और आज वह पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]