Mehbooba's controversial statement: India has no

महबूबा का विवादित बयान……..हिंदुस्तान अब लिंचिस्तान में बदल गया

महबूबा का विवादित बयान……..हिंदुस्तान अब लिंचिस्तान में बदल गया

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने देश की मौजूदा स्थिति को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू द्वारा बनाए गए भारत में एक परेशान करने वाला बदलाव आया है।
पीडीपी नेता महबूबा ने कहा, गांधी और नेहरू का हिंदुस्तान अब लिंचिस्तान में बदल गया है। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में सामने आ रही भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की है। उनके अनुसार, इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और लोगों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिए सीधा खतरा हैं।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा ने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में हो रही ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि देश में भय और असहिष्णुता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह वातावरण न केवल समाज के लिए बल्कि देश के भविष्य के लिए भी खतरनाक है।
महबूबा ने यह टिप्पणी अनंतनाग में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिस भारत की नींव स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं ने रखी थी, वहां आज लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भीड़ हिंसा जैसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। इस तरह की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करती हैं। महबूबा के अनुसार, देश को इसतरह के माहौल से बाहर निकालने के लिए गंभीर आत्ममंथन की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]