Mhow Indian army has passion and courage Krishna Verma

Madhya Pradesh:Mhow- भारतीय सेना मे जोश और साहस है: कृष्णा वर्मा

 

भारतीय सेना मे जोश और साहस है: कृष्णा वर्मा

इंदौर (महू) – केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर एवं स्टेशन मुख्यालय महू कैंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कारगिल विजय दिवस पर लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे और अंतिम दिन महू शहर के आर्मी पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चो ने भ्रमण किया। साथ ही उनके अभिभावक भी इस प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने सेना में उपयोग किए जाने वाले हथियारों और उपकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्हें उपस्थित सेना अधिकारियों ने विस्तार से समझाइश दी। प्रर्दशनी के समापन समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार से शिखर सम्मान से सम्मानित लोक कलाकार श्रीमति कृष्णा वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना समूचे विश्व मे अनूठी है। हमारी सेना मे जोश और साहस है। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित ही कारगिल विजय दिवस हम भारतीयों के लिए गर्व भरा उत्सव है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि इंजीनियर हेमंत सिंह चौहान ने कहा कि कारगिल युद्ध न केवल भारतीय सेना के लिए प्रेरणा है बल्कि भारत के हर एक नागरिक के गर्व का विषय है। श्री चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढी विशेषकर बच्चो मे सेना के प्रति प्रेम बढने के साथ ही सम्मान का भाव आता है। इससे पूर्व केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने स्कूली बच्चो सहित अन्य उपस्थित लोगो से कारगिल विजय दिवस के सन्दर्भ मे संवाद किया। इस अवसर पर प्रश्नमंच भी आयोजित हुआ।

×
Date : 28 July 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh:Mhow- भारतीय सेना मे जोश और साहस है: कृष्णा वर्मा
News Image

 

भारतीय सेना मे जोश और साहस है: कृष्णा वर्मा

इंदौर (महू) - केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर एवं स्टेशन मुख्यालय महू कैंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कारगिल विजय दिवस पर लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे और अंतिम दिन महू शहर के आर्मी पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चो ने भ्रमण किया। साथ ही उनके अभिभावक भी इस प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने सेना में उपयोग किए जाने वाले हथियारों और उपकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्हें उपस्थित सेना अधिकारियों ने विस्तार से समझाइश दी। प्रर्दशनी के समापन समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार से शिखर सम्मान से सम्मानित लोक कलाकार श्रीमति कृष्णा वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना समूचे विश्व मे अनूठी है। हमारी सेना मे जोश और साहस है। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित ही कारगिल विजय दिवस हम भारतीयों के लिए गर्व भरा उत्सव है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि इंजीनियर हेमंत सिंह चौहान ने कहा कि कारगिल युद्ध न केवल भारतीय सेना के लिए प्रेरणा है बल्कि भारत के हर एक नागरिक के गर्व का विषय है। श्री चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढी विशेषकर बच्चो मे सेना के प्रति प्रेम बढने के साथ ही सम्मान का भाव आता है। इससे पूर्व केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने स्कूली बच्चो सहित अन्य उपस्थित लोगो से कारगिल विजय दिवस के सन्दर्भ मे संवाद किया। इस अवसर पर प्रश्नमंच भी आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित होगा मंदिरों से जुड़ी भूमियों का उपयोग, मंदिर व्यवस्था की बेहतरी के लिए किया जाए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई श्रीकृष्ण पाथेय न्यास कार्यसमिति की बैठक भोपाल : […]