Modi government accepts all demands; CJP calls off

मोदी सरकार ने सभी मांगें मानी, सीजेपी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन लिया वापस

मोदी सरकार ने सभी मांगें मानी, सीजेपी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन लिया वापस

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही केंद्र सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की सभी मांगे मान ली हैं, जिसके बाद सीजेपी ने अपना राष्ट्रव्यापी आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सीजेपी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना राष्ट्रव्यापी आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी की सभी मांगें सरकार ने स्वीकार कर ली हैं, जिनमें नीट परीक्षा के पेपर लीक से संबंधित आत्महत्याओं के पीड़ितों के परिवारों को अधिकतम संभव मुआवजा दिया जाए। केंद्र सरकार और एनडीए शासित राज्यों द्वारा दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएंगी, और भविष्य में इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सीजेपी के 5 सूत्रीय परीक्षा सुधार चार्टर पर सरकार विचार करेगी, और सीजेपी इन सुधारों पर आगे चर्चा करने के लिए सरकार से मुलाकात करेगी।
इससे पहले सरकार से बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हमने सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन राउंड की बातचीत की। जंतर-मंतर पर हमारा प्रोटेस्ट, जो कई दिनों से चल रहा था, हमारी तीन मुख्य मांगें थीं: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ फाइल किए गए सभी लीगल केस, एफआईआर वापस ली जाएं और प्रदर्शनकारियों या आयोजकों के खिलाफ भविष्य में कोई केस फाइल नहीं किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला को बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला को बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत भोपाल। मॉडल व एक्टर त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने […]

बाढ़ का कहर: गुजरात में दो दिनों में 35 लोगों की मौत, असम में हालात गंभीर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बाढ़ का कहर: गुजरात में दो दिनों में 35 लोगों की मौत, असम में हालात गंभीर नई दिल्ली। गुजरात और असम में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। गुजरात में पिछले दो दिनों में बारिश और बाढ़ के कारण 35 मौतें हुई हैं। राज्य के पाटन जिले के संतालपुर तालुका में […]