Modi government swearing in ceremony today traffic advisory issue

Modi सरकार 3.0 : मोदी सरकार का शपथ ग्रहण आज, कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकती है जगह – ट्रैफिक एडवाइजरी जारी ..

 

 

Modi सरकार 3.0 : मोदी सरकार का शपथ ग्रहण आज, कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकती है जगह – ट्रैफिक एडवाइजरी जारी ..

आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे मोदी

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी रविवार को गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे नेता होंगे। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी।
कई विदेशी मेहमान होंगे शपथ ग्रहण में शामिल
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नेताओं की यात्रा भारत द्वारा अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है।’
रविवार को राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह और शाम के लिए अलग-अलग ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा और कई मार्गों पर आवागमन बंद रहेगा.

×
Date : 09 June 2024 Posted By : EDITOR
Modi सरकार 3.0 : मोदी सरकार का शपथ ग्रहण आज, कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकती है जगह – ट्रैफिक एडवाइजरी जारी ..
News Image

 

 

Modi सरकार 3.0 : मोदी सरकार का शपथ ग्रहण आज, कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकती है जगह - ट्रैफिक एडवाइजरी जारी ..

आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे मोदी

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी रविवार को गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे नेता होंगे। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी।
कई विदेशी मेहमान होंगे शपथ ग्रहण में शामिल
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नेताओं की यात्रा भारत द्वारा अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है।'
रविवार को राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह और शाम के लिए अलग-अलग ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा और कई मार्गों पर आवागमन बंद रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]