Mass murder in Gaza, chaos all around

Israel Attack: गाजा में कत्ल-ए-आम, चारों ओर त्राहिमाम, बच्चों सहित 210 फिलिस्तीनियों की मौत

 

यरूशलम: इजरायल ने शनिवार को कहा कि उसने हमास के चंगुल से चार बंधकों को छुड़ा लिया है, जिनका फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के दौरान अपहरण कर लिया था. सेना ने कहा कि उसने नुसीरात में एक जटिल अभियान में नोआ अर्गामानी (25), अल्मोग मीर (21), एंड्री कोज़लोव (27) और श्लोमी जिव (40) को बचा लिया. इसने कहा कि बंधकों को नुसीरात के मध्य में स्थित दो अलग-अलग स्थानों से बचाया गया.
इस बीच, गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय का कहना है कि नुसीरात रिफ्यूजी कैम्प में ‘इजरायली नरसंहार’ में 210 फिलिस्तीनी मारे गए और 400 से अधिक घायल हो गए. गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को “बड़ी संख्या में” मारे गए और घायल लोग अल-अक्सा अस्पताल पहुंचे, जिनमें से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं.
अलजज़ीरा के मुताबिक, गाजा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “दर्जनों घायल लोग जमीन पर पड़े हुए हैं, और मेडिकल टीम उपलब्ध बुनियादी चिकित्सा क्षमताओं के साथ उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं.” अधिकारियों ने बताया कि दवा और भोजन की कमी होने के साथ ही ईंधन की कमी के कारण अस्पताल के मुख्य जनरेटर ने काम करना बंद कर दिया है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मध्य गाजा में भारी लड़ाई हुई जहां बंधकों को बचाया गया तथा शनिवार को हुए कई हमलों में बच्चों सहित कम से कम 210 लोग मारे गए. मध्य गाजा स्थित एक अस्पताल के अधिकारी खलील देगरान ने बताया कि गाजा में उस जगह पर भीषण लड़ाई जारी है, जहां से इजरायली सेना ने शनिवार सुबह चार बंधकों को रिहा कराया.

×
Date : 09 June 2024 Posted By : EDITOR
Israel Attack: गाजा में कत्ल-ए-आम, चारों ओर त्राहिमाम, बच्चों सहित 210 फिलिस्तीनियों की मौत
News Image

 

यरूशलम: इजरायल ने शनिवार को कहा कि उसने हमास के चंगुल से चार बंधकों को छुड़ा लिया है, जिनका फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के दौरान अपहरण कर लिया था. सेना ने कहा कि उसने नुसीरात में एक जटिल अभियान में नोआ अर्गामानी (25), अल्मोग मीर (21), एंड्री कोज़लोव (27) और श्लोमी जिव (40) को बचा लिया. इसने कहा कि बंधकों को नुसीरात के मध्य में स्थित दो अलग-अलग स्थानों से बचाया गया.
इस बीच, गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय का कहना है कि नुसीरात रिफ्यूजी कैम्प में ‘इजरायली नरसंहार’ में 210 फिलिस्तीनी मारे गए और 400 से अधिक घायल हो गए. गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को “बड़ी संख्या में” मारे गए और घायल लोग अल-अक्सा अस्पताल पहुंचे, जिनमें से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं.
अलजज़ीरा के मुताबिक, गाजा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “दर्जनों घायल लोग जमीन पर पड़े हुए हैं, और मेडिकल टीम उपलब्ध बुनियादी चिकित्सा क्षमताओं के साथ उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं.” अधिकारियों ने बताया कि दवा और भोजन की कमी होने के साथ ही ईंधन की कमी के कारण अस्पताल के मुख्य जनरेटर ने काम करना बंद कर दिया है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मध्य गाजा में भारी लड़ाई हुई जहां बंधकों को बचाया गया तथा शनिवार को हुए कई हमलों में बच्चों सहित कम से कम 210 लोग मारे गए. मध्य गाजा स्थित एक अस्पताल के अधिकारी खलील देगरान ने बताया कि गाजा में उस जगह पर भीषण लड़ाई जारी है, जहां से इजरायली सेना ने शनिवार सुबह चार बंधकों को रिहा कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने किया रक्षा समझौता..

📰 Generate e-Paper Clip पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने किया रक्षा समझौता.. UNN: पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने और सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में हुए इस समझौते को ‘बद्र’ नाम दिया गया […]

भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो

📰 Generate e-Paper Clip भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो मुंबई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि 21वीं सदी का इतिहास ‘इसी क्षेत्र’ में लिखा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच की साझेदारी ही यह तय कर रही है कि […]