Modi slogans raised on the success of G20

BJP दफ्तर : G20 की सफलता पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब 7.40 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचे। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। बीजेपी दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं ने गुलाब का फूल देकर मोदी का स्वागत किया। भारत में हाल ही में आयोजित G20 के सफल आयोजन के बाद भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करेंगे। बता दें कि भारत में 8 सितंबर से 10 सितंबर के बीच G20 समिट का सफल आयोजन हुआ है। पीएम मोदी ने इस समिट की अध्यक्षता की थी। वहीं, पीएम मोदी भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में रणनीति पर चर्चा होनी है। इसके अलावा हारी हुई सीटों पर मंथन होना है। इससे पहले अगस्त में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से तीन महीने पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करके सबको चौंका दिया था।

×
Date : 14 September 2023 Posted By : EDITOR
BJP दफ्तर : G20 की सफलता पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे
News Image

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब 7.40 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचे। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। बीजेपी दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं ने गुलाब का फूल देकर मोदी का स्वागत किया। भारत में हाल ही में आयोजित G20 के सफल आयोजन के बाद भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करेंगे। बता दें कि भारत में 8 सितंबर से 10 सितंबर के बीच G20 समिट का सफल आयोजन हुआ है। पीएम मोदी ने इस समिट की अध्यक्षता की थी। वहीं, पीएम मोदी भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में रणनीति पर चर्चा होनी है। इसके अलावा हारी हुई सीटों पर मंथन होना है। इससे पहले अगस्त में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से तीन महीने पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करके सबको चौंका दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]