Monsoon arrived before time in five states

पांच राज्यों में समय से पहले पहुंचा मानसून, पुणे में बादल फटने से नदी-नाले उफने

पांच राज्यों में समय से पहले पहुंचा मानसून, पुणे में बादल फटने से नदी-नाले उफने

केरल में पेड़ गिरने से एक की मौत, यूपी के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली । देश के पांच राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। 24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के बाद मानसून ने 25 मई को पूरे गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंच गया। रविवार को महाराष्ट्र में 35 साल बाद समय से पहले मानसून ने दस्तक दे दी। राज्य में मानसून अक्सर 5 जून के आसपास आता था। इस बार 10 दिन पहले यह यहां पहुंच गया है। इसके पहले 1990 में 20 मई को ऐसा हुआ था।
मानसूनी बारिश रविवार को पुणे में हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फट गया। इसके चलते कई नदी-नाले उफान पर आ गए। यहां कई गाड़ियां बह गईं, एक ट्रैक्टर भी पानी में डूब गया। पुणे के बारामती और इंदापुर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। यहां एनडीआरएफ की 2 टीमों को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। पुणे के बारामती में 83.6मिमी बारिश हुई, जबकि इंदापुर 35.7मिमी बारिश दर्ज की गई। इंदापुर के 70 गांवों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया था।
वहीं केरल में भारी बारिश जारी है। त्रिशूर में चलती ट्रेन पर पेड़ गिर गया। कोझिकोड में स्कूटर चलाते समय एक व्यक्ति पर पेड़ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। कोडंचेरी में भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, यूपी में सोमवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 15 साल में यह पहला मौका है जब नौतपा के 9 दिन में एक दिन भी लू नहीं चलेगी। नौतपा के पहले दिन 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]