Tulsiram Silawat will give 2 crores to Sanwer

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सांवेर को देगे 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

जल गंगा संवर्धन अभियान
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सांवेर को देगे 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर जल गंगा संवर्धन अभियान

इन्दौर : जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत विधानसभा सांवेर के ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में श्री वीरभानसिंह पटेल की स्मृति में माँ देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक अहिल्या कुण्ड का जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्यीकरण कराया गया है, जिसका लोकार्पण कल 26 मई सोमवार को लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष पर किया जायेगा। यह अहिल्या कुण्ड न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी भव्यता और सांस्कृतिक विरासत इसे एक संभावित प्रमुख पर्यटन केन्द्र बनने की दिशा में अग्रसर करती है। इसकी सुन्दरता और महत्व को देखते हुए इस पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। यह अहिल्या कुण्ड सांस्कृतिक धरोहर है, जिसमें मां अहिल्या बाई होलकर की स्मृति से जुडी जल संरचना जल संरक्षण का जीता जागता उदाहरण है। यह जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता की दूसरी सफलता है। वर्षों से उपेक्षित रहा यह अहिल्या कुण्ड अब पुनर्जीवित होकर वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और ग्रामीण जल आपूर्ति के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इसी के साथ ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित इमलीवाड़ी पुलिया, 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित बागरी समाज का सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी होगा। साथ ही ग्राम पंचायत मांगलिया में एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत 6 बिस्तरों प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण किया जायेगा। इस हास्पिटल में 24 घंटे प्रसूति सुविधा और इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहाँ पर टीकाकरण व्यवस्था के साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रतिदिन जांच सुविधा एवं निःशुल्क दवाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहाँ पर एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भोपाल मेयर की कार जलाने की कोशिश, नाराज कर्मचारी का खतरनाक कांड, हाथ झुलसा; VIDEO वायरल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भोपाल मेयर की कार जलाने की कोशिश, नाराज कर्मचारी का खतरनाक कांड, हाथ झुलसा: VIDEO वायरल Bhopal: भोपाल नगर निगम मुख्यालय की पार्किंग में सोमवार को एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय के वाहन में आग लगाने का प्रयास किया। उस समय महापौर मुख्यालय की पहली मंजिल पर […]

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]