Monsoon 2021: हिमाचल में 21 साल बाद समय से पहले पहुंचा मानसून - Update Now News

Monsoon 2021: हिमाचल में 21 साल बाद समय से पहले पहुंचा मानसून

 

शिमला । मौसम ब्यूरो ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचा। 21 साल बाद मानसून समय से पहले पहुंचा है। राज्य में इसका सामान्य आगमन 26 जून को होना था। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है। पिछले साल यह 24 जून को राज्य में पहुंचा था। उन्होंने कहा कि राज्य में मानसून का पिछले साल आगमन 9 जून, 2000 को हुआ था। 1 जून से 13 जून के बीच राज्य में 41.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत से 39 फीसदी कम थी। हिमाचल प्रदेश में लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है, जिससे 69 प्रतिशत लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]