More than 1700 complaints were received regarding Waqf propert

वक्फ संपत्तियों को लेकर 1700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके बाद आया वक्फ (संशोधन) अधिनियम : PM मोदी

वक्फ संपत्तियों को लेकर 1700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके बाद आया वक्फ (संशोधन) अधिनियम : पीएम मोदी

नई दिल्ली । वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 सैकड़ों शिकायतों के बाद लाया गया है, इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों, विशेष रूप से महिलाओं और विधवाओं की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पुरानी व्यवस्था में उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से कानून में संशोधन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि 2019 में फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें विभिन्न मुस्लिम समुदायों से वक्फ संपत्तियों को लेकर 1700 से अधिक शिकायतें मिली थीं, इसके बाद मोदी सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना पड़ा।
पीएम मोदी ने कहा, नया कानून इन शिकायतों का जल्द समाधान करेगा और सबसे ज्यादा लाभ गरीबों को मिलेगा। मैं पहले से ही उन पीड़ितों के लिए लड़ रहा हूं, विशेष रूप से विधवाओं के लिए जिन्हें पुराने कानूनों ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। हमारा लक्ष्य उन्हें न्याय दिलाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के साथ अपने पुराने संबंधों का उल्लेख कर उनकी समाजसेवा की परंपरा और अधिनियम में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कानून पर उनकी शुरुआती चर्चाओं में सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला, इस मार्गदर्शन ने विधेयक को आकार देने में अहम भूमिका निभाई।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यवसायियों, पेशेवरों, चिकित्सकों, शिक्षकों और अन्य प्रमुख दाऊदी बोहरा सदस्यों ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उनकी समुदाय की संपत्तियों पर वक्फ अधिकारियों द्वारा अनुचित रूप से दावा हुआ था। उन्होंने अधिनियम को एक बहुप्रतीक्षित सुधार बताकर कहा कि इससे वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। बैठक में उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी थे।
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों के साथ अच्छी बैठक हुई। बातचीत में समुदाय के एक सदस्य ने पीएम मोदी को बताया कि उनका समुदाय 1923 से ही वक्फ नियमों से छूट की मांग कर रहा था। उन्होंने नए कानून में अल्पसंख्यक के भीतर अल्पसंख्यकों का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। इस दौरान एक अन्य सदस्य ने कहा कि उनके समुदाय ने 2015 में मुंबई स्थित भिंडी बाजार में एक परियोजना के लिए एक महंगी संपत्ति खरीदी थी और बाद में नासिक के एक व्यक्ति ने 2019 में वक्फ संपत्ति के रूप में दावा किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी सरकार ने इस तरह के चलन पर रोक लगा दी है।

×
Date : 18 April 2025 Posted By : EDITOR
वक्फ संपत्तियों को लेकर 1700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके बाद आया वक्फ (संशोधन) अधिनियम : PM मोदी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]