More than 3 thousand doctors of MP are on strike

MP के 3 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर, भोपाल में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

MP के 3 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर, भोपाल में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में भोपाल के डॉक्टर भी हड़ताल कर रहे हैं। भोपाल एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बाद हमीदिया के डॉक्टरों ने भी काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। जिसकी वजह से मरीजों को लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है। प्रदेश भर से लगभग 3000 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। जिसकी वजह से मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सही समय से इलाज न हो पाने से दूर से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में देश भर में डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है, आपको बता दें कि ग्वालियर, रतलाम ,जबलपुर और छिंदवाड़ा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डॉक्टर हड़ताल के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध जाता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]