Rahul Gandhi reached Karnal and met the family members of

राहुल गांधी पहुंचे करनाल, पहलगाम हमले में शहीद नरवाल के परिजनों से मिले

करनाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को हरियाणा के करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने आतंकवादी हमले में शहीद हुए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात की और शहीद नरवाल को श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया। बता दें 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की निर्मम हत्या कर दी थी। यह हमला उनकी पत्नी हिमांशी की के सामने हुआ था। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हमले में 28 लोगों की जान गई थी। हिमांशी नरवाल ने इस भीषण हमले के बाद सबसे पहले सार्वजनिक रूप से बयान देते हुए शहीद के प्रति सम्मान जताने के साथ-साथ हमले के बाद समाज में फैल रही मुस्लिम और कश्मीरी समुदाय के खिलाफ नफरत की प्रवृत्ति पर भी सख्त आपत्ति जताई। हिमांशी ने कहा था कि मेरे पति ने देश के लिए बलिदान दिया, नफरत फैलाने के लिए नहीं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को धार्मिक या जातीय रंग न दिया जाए।

×
Date : 07 May 2025 Posted By : EDITOR
राहुल गांधी पहुंचे करनाल, पहलगाम हमले में शहीद नरवाल के परिजनों से मिले
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MP में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत, 7 शहरों में 351 बसों को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का किया शुभारंभ 3500 […]

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के कारोबारी संगठन डिजिटल पेमेंट से बनाएंगे दूरी

📰 Generate e-Paper Clip 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के कारोबारी संगठन डिजिटल पेमेंट से बनाएंगे दूरी नई दिल्ली। देशभर के कारोबारी और व्यापारी संगठन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे। यह विरोध 15 अक्टूबर से लागू होने वाले उस प्रस्तावित नियम के खिलाफ है। जिसके तहत 2,000 […]