MP government's big decision on Simhastha land pooling cancelled

मप्र सरकार का सिंहस्थ पर बड़ा फैसला: किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग योजना रद्द, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों की मांगों को दिया सम्मान

मप्र सरकार का सिंहस्थ पर बड़ा फैसला: किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग योजना रद्द, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों की मांगों को दिया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय का भारतीय किसान संघ ने स्वागत किया, प्रांतीय अध्यक्ष कमल सिंह आँजना ने दी प्रतिक्रिया

भोपाल । मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ की भूमि पर लैंड पुलिंग योजना के विरोध में भारतीय किसान संघ द्वारा दी गई बड़े आंदोलन की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने किसानों के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक के बाद कहा है कि सिंहस्थ की भूमि पर लैंड पुलिंग को निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ का ऐसा आयोजन होगा, जिसका वैभव पूरी दुनिया देखेगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार की शाम अपने निवास पर किसान संघ, भाजपा पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ बैठक कर सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की। बैठक में सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्व स्तरीय करने के लिये हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी, जिसमें साधु-संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जाएगा। चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिये। बता दें कि उज्जैन में सिंहस्थ की भूमि पर लैंड पुलिंग योजना का भारतीय किसान किसान संघ द्वारा पिछले आठ महीनों से विरोध किया जा रहा है। संघ ने सोमवार को ही घोषणा की थी कि उज्जैन में मंगलवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसमें एक हजार से अधिक किसान कलेक्टर कार्यालय पर डेरा डालकर प्रदर्शन करेंगे और मांगें पूरी न होने तक वहीं रुके रहेंगे।
भारतीय किसान संघ ने कहा था कि जब तक प्रदेश सरकार सिंहस्थ क्षेत्र व पूरे प्रदेश में लैंड पुलिंग कानून को समाप्त नहीं करती, तब तक किसान कलेक्ट्रेट परिसर में ही रहेंगे, वहीं खाना बनाएंगे, खाएंगे और वहीं रुकेंगे। प्रदेश के 18 जिलों के किसान परिवार सहित उज्जैन पहुंचेंगे और अपने साथ राशन-पानी, बिस्तर और झंडे लेकर आएंगे। किसानो के आंदोलन के चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने निवास पर बैठक कर लैंड पुलिस को लेकर चर्चा की। बैठक में लैंड पुलिंग योजना को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री का किसान संघ ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया
बैठक में वरिष्ठ विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, किसान संघ की और से महेश चौधरी, कमल सिंह आँजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दाँगी, बीजेपी संगठन की और से नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामंत्री जगदीश पांचाल और श्री आनंद खींची उपस्थित रहे। किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया गया।

Watch Video Update Daily News..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]