MP Salary: Salary of MPs increased

MP Salary Hike: सांसदों को मिला तोहफा, बढ़ गई सैलरी, नोटिफिकेशन जारी

New Delhi : सरकार ने देश के सांसदों और पूर्व सांसदों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी सैलरी बढ़ा दी है। सांसदों के वेतन में 24% का इजाफा किया गया है। सांसदों की सैलरी के साथ-साथ भत्ते और पूर्व संसद के सदस्यों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी। इससे पहले सरकार ने साल 2018 में सांसदों के वेतन में इजाफा किया था। इसके बाद अब एक बार फिर वेतन बढ़ाया गया है। यह बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन सोमवार (24 मार्च) को संसदीय कार्य मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इसके मुताबिक संसद के मौजूदा सदस्यों के दैनिक भत्ते और पेंशन में भी वृद्धि की गई है और पूर्व सदस्यों के लिए पांच साल से अधिक की सेवा पर प्रत्येक वर्ष के लिए अतिरिक्त पेंशन की घोषणा की गई है।

अधिसूचना के मुताबिक संसद सदस्यों को अब 1.24 लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। पहले यह राशि एक लाख रुपये थी। वहीं, दैनिक भत्ता 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। पूर्व सांसदों की पेंशन 25,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 31,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है। पांच साल से अधिक की सेवा पर हर वर्ष के लिए अतिरिक्त पेंशन 2,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह कर दी गई है।
वेतन के अलावा सांसदों को कई और भी सुख-सुविधाएं मिलती हैं। जैसे कि सांसदों को फोन और इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए सालाना भत्ता दिया जाता है। साथ ही सांसद और उनके परिवार के लिए हर साल 34 मुफ्त घरेलू उड़ानें मिलती हैं। वह किसी भी समय फर्स्ट क्लास की ट्रेन यात्रा कर सकते हैं। उन्हें यात्रा के लिए ईंधन का खर्च दिया जाता है। साथ ही सांसदों को सालाना 50,000 मुफ्त बिजली यूनिट और 4,000 किलोलीटर पानी का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा उन्हें दिल्ली में बिना किराए के घर मिलता है।

×
Date : 25 March 2025 Posted By : EDITOR
MP Salary Hike: सांसदों को मिला तोहफा, बढ़ गई सैलरी, नोटिफिकेशन जारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर में हुए कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार […]