Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 4 wickets

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया, मुंबई को मिली दूसरी जीत

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया, मुंबई को मिली दूसरी जीत

UNN: मुंबई इंडियंस ने IPL के 18वें सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। विल जैक्स ने 36 रन बनाए, उन्होंने बॉलिंग करते हुए 2 विकेट भी लिए। MI ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने बॉलिंग चुनी। बेहतरीन बॉलिंग के सामने हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। मुंबई ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 26, रायन रिकेलटन ने 31 और सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए। हैदराबाद से कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए।
मिडिल ओवर्स में बॉलिंग करने आए विल जैक्स ने 3 ओवर में महज 14 रन दिए। उन्होंने ट्रैविस हेड और ईशान किशन को पवेलियन भी भेजा। जैक्स ने फिर बैटिंग से कमाल दिखाया, वे नंबर-3 पर उतरे और सूर्यकुमार यादव के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। जैक्स ने 36 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे नई दिल्ली: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार […]