My journey has not ended yet focus is now on the next match

मेरी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई, फोकस अब अगले मैच पर – मनु भाकर

 

पेरिस। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि अभी उनकी यात्रा समाप्त नहीं हुई है और वह अपने अगले शूटिंग मैच पर फोकस कर रही हैं। मनु भाकर ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पास दो मेडल है, लेकिन मेरी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है। अभी मेरा एक मैच और है, जिसके लिए मुझे फोकस करना है। मैं हर बार अपने मैच से पहले नर्वस होती हूं, लेकिन यह सोचती हूं कि ईश्वर ने अब तक साथ दिया है और वह आगे भी साथ देगा। मनु भाकर ने अपने गेम विनिंग शॉट से पहले अपनी विचार प्रक्रिया का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, “आपको केवल अपने बेस्ट देना है, बेस्ट तकनीक इस्तेमाल करनी है, आपके हाथ में यही है। मेरा प्लान हमेशा यही होता है कि अपना बेस्ट दूं और कभी भी हार ना मानूं। मेरा गेम प्लान आगे भी यही होगा कि अंतिम शॉट तक ऐसा करती रहूं। हालांकि, नतीजे आपके नियंत्रण में नहीं होते।”
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता निशानेबाज रोंजन सोढ़ी ने भी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनको निशानेबाजी में भारत से और पदक की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि, “भारत को ओलंपिक में एक और मेडल शूटिंग में मिला है और मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। यह मैच आसान नहीं था क्योंकि कोरिया की टीम अच्छी थी, लेकिन मनु और सरबजोत को उनके शानदार खेल का क्रेडिट देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]