My journey has not ended yet focus is now on the next match

मेरी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई, फोकस अब अगले मैच पर – मनु भाकर

 

पेरिस। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि अभी उनकी यात्रा समाप्त नहीं हुई है और वह अपने अगले शूटिंग मैच पर फोकस कर रही हैं। मनु भाकर ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पास दो मेडल है, लेकिन मेरी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है। अभी मेरा एक मैच और है, जिसके लिए मुझे फोकस करना है। मैं हर बार अपने मैच से पहले नर्वस होती हूं, लेकिन यह सोचती हूं कि ईश्वर ने अब तक साथ दिया है और वह आगे भी साथ देगा। मनु भाकर ने अपने गेम विनिंग शॉट से पहले अपनी विचार प्रक्रिया का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, “आपको केवल अपने बेस्ट देना है, बेस्ट तकनीक इस्तेमाल करनी है, आपके हाथ में यही है। मेरा प्लान हमेशा यही होता है कि अपना बेस्ट दूं और कभी भी हार ना मानूं। मेरा गेम प्लान आगे भी यही होगा कि अंतिम शॉट तक ऐसा करती रहूं। हालांकि, नतीजे आपके नियंत्रण में नहीं होते।”
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता निशानेबाज रोंजन सोढ़ी ने भी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनको निशानेबाजी में भारत से और पदक की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि, “भारत को ओलंपिक में एक और मेडल शूटिंग में मिला है और मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। यह मैच आसान नहीं था क्योंकि कोरिया की टीम अच्छी थी, लेकिन मनु और सरबजोत को उनके शानदार खेल का क्रेडिट देना चाहिए।

×
Date : 31 July 2024 Posted By : EDITOR
मेरी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई, फोकस अब अगले मैच पर – मनु भाकर
News Image

 

पेरिस। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि अभी उनकी यात्रा समाप्त नहीं हुई है और वह अपने अगले शूटिंग मैच पर फोकस कर रही हैं। मनु भाकर ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पास दो मेडल है, लेकिन मेरी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है। अभी मेरा एक मैच और है, जिसके लिए मुझे फोकस करना है। मैं हर बार अपने मैच से पहले नर्वस होती हूं, लेकिन यह सोचती हूं कि ईश्वर ने अब तक साथ दिया है और वह आगे भी साथ देगा। मनु भाकर ने अपने गेम विनिंग शॉट से पहले अपनी विचार प्रक्रिया का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, "आपको केवल अपने बेस्ट देना है, बेस्ट तकनीक इस्तेमाल करनी है, आपके हाथ में यही है। मेरा प्लान हमेशा यही होता है कि अपना बेस्ट दूं और कभी भी हार ना मानूं। मेरा गेम प्लान आगे भी यही होगा कि अंतिम शॉट तक ऐसा करती रहूं। हालांकि, नतीजे आपके नियंत्रण में नहीं होते।"
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता निशानेबाज रोंजन सोढ़ी ने भी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनको निशानेबाजी में भारत से और पदक की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि, "भारत को ओलंपिक में एक और मेडल शूटिंग में मिला है और मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। यह मैच आसान नहीं था क्योंकि कोरिया की टीम अच्छी थी, लेकिन मनु और सरबजोत को उनके शानदार खेल का क्रेडिट देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]