Myanmar President Arrives in Gaya Governor Hasnain and

म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग गया पहुंचे, राज्यपाल हसनैन, मंत्री ने किया स्वागत

-अभिवादन के बाद राष्ट्रपति का काफिला बोधगया के लिए रवाना हो गया

बोधगया। म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह विशेष विमान से बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरे। सुबह करीब 8:55 बजे उनके विमान के उतरते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत एवं अभिवादन के बाद राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया के लिए रवाना हो गया।
जानकारी के मुताबिक बोधगया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति एक निजी होटल में कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद वे विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई मार्गों पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बोधगया में विशेष उत्साह का माहौल है।
म्यांमार के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया के फुटपाथी दुकानदारों को बंद करा दिया गया। दुमोहान से लेकर महाबोधि मंदिर, पच्छटी मोड़ सहित बोधगया के अन्य जगहों पर फुटपाथी दुकानों को बंद कराया गया है। इसके अलावा नगर परिषद बोधगया द्वारा पूरे बोधगया शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कराया है।

×
Date : 30 May 2026 Posted By : EDITOR
म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग गया पहुंचे, राज्यपाल हसनैन, मंत्री ने किया स्वागत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]