Eggs hurled at TMC MP Abhishek Banerjee

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेके जाने और हमला करने से राजनीतिक माहौल गरमा

अभिषेक पर हुआ हमला, कपड़े फाड़े

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेके जाने और हमला करने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आरोप है कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक पर जानलेवा हमला किया गया, वे चुनावी हिंसा में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं का हाल जानने पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांसद अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में हाल ही में हुई चुनावी हिंसा में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और उनका हालचाल जानने पहुंचे हुए थे। इसी बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है, जैसे ही अभिषेक का काफिला सोनारपुर पहुंचा, वहां पहले से ही मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी, और देखते ही देखते हिंसक झड़प शुरु हो गई। भीड़ में से ही कुछ ने सांसद पर अंडे फेंके और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की, जिससे अभिषेक की शर्ट फट गई।
हेलमेट पहना सुरक्षित बाहर निकाला
बताया जा रहा है कि स्थिति बेकाबू होती देख सुरक्षाकर्मियों ने अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाया और सिर को सुरक्षित रखने की कोशिश की। आनन-फानन में हेलमेट पहना कर किसी तरह उन्हें उग्र भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने मीडिया से बात करते हुए अपनी आपबीती सुनाई। आक्रोश व्यक्त कर रहे अभिषेक ने कहा, पूरी तैयारी के साथ आए ये लोग असल में मुझे जान से मारना चाह रहे थे। उन्होंने हमला किया और शर्ट तक फाड़ दी। उन्होंने पुलिसकर्मी तैनात नहीं होने पर भी हैरानी जताई। अभिषेक बनर्जी ने हमलावर विपक्षी दलों को ललकारते हुए कहा, टीएमसी ऐसे कायराना हमलों से डरने वाली नहीं है और वे जनता की लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे।

×
Date : 30 May 2026 Posted By : EDITOR
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेके जाने और हमला करने से राजनीतिक माहौल गरमा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]