Nation advances through entrepreneurship CM Dr. Yadav

Madhya Pradesh : इंदौर में वायईएफ भारत समिट 2025 के मंच पर एकजुट हुए हजारों युवा उद्यमी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया संबोधित

CM डॉ.  यादव ने नव उद्यमियों से प्रदेश में अधिकाधिक निवेश का किया आव्हान

इंदौर : इंदौर । यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम (वायईएफ) भारत के मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा इंदौर में युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए वायईएफ भारत समिट 2025 का आयोजन किया गया। शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यह समिट, “नेशन फर्स्ट” की सशक्त विचारधारा के मार्गदर्शन में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य को समर्पित रहा। इस एक दिवसीय समिट का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। आयोजन में केंद्रीय संचार मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ख्यात भारतीय पॉडकास्टर राज शमानी, आध्यात्मिक वक्ता  अमोघ लीला दास, कार्निलियन एसेट मैनेजमेंट के फाउंडर एवं सीआईओ विकास खेमानी सहित अनेक प्रतिष्ठित नेता, गणमान्य हस्तियां और चेंजमेकर्स भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में यंग एंटरप्रेन्योर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित नव उद्यमियों के भारत समिट 2025 को सम्बोधित कर रहे थे। इस प्रतिष्ठित आयोजन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, दीपक विस्पुते,  राज सोमानी,  सिद्धार्थ सिंह, विकास खेमानी, विधायक  रमेश मेंदोला,  मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी गौड़, डॉ. निशांत खरे,  सावन सोनकर, सुमित मिश्रा, श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यह समिट नेतृत्व, उद्यमिता, आध्यात्मिकता और अगली पीढ़ी के लिए दूरदर्शी सोच को एक सशक्त मंच पर एक साथ लाने वाला ऐतिहासिक आयोजन रहा। देशभर से आए प्रभावशाली वक्ताओं, युवा उद्यमियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विचारशील व्यक्तित्वों ने अपने अनुभव साझा किए।
मध्यप्रदेश में उद्योग का नया संकल्प
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही भारत के भविष्य की आधारशिला है। उद्यमिता और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव उद्यमी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार उद्योग विभाग को सीधे मुख्यमंत्री स्तर पर प्राथमिकता दी है, ताकि निर्णय तेज़ी से हों और निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “उद्योग से जीवन संवारने” की स्पष्ट नीति के साथ मध्यप्रदेश में उद्योग का नया संकल्प लिया गया है।
ग्रीन एनर्जी में ऐतिहासिक उपलब्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रीनको प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां कुछ राज्यों और देशों में यह परियोजना 4 से दस वर्षों में पूरी हुई, वहीं मध्यप्रदेश में यह दुनिया का बड़ा प्रोजेक्ट दो साल से भी कम समय में तय होकर आज लोकार्पण की स्थिति तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मजबूत संबंधों, भरोसे और तेज़ निर्णय प्रक्रिया का परिणाम है।
निवेश के नए कीर्तिमान
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में में 32 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिनमें से 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश का भूमिपूजन पहले ही हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 25 दिसम्बर को 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश का भूमिपूजन/लोकार्पण एक ही स्थान पर संपन्न होगा, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सही दिशा देने वाले मंच ही राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यमी की सफलता का रहस्य X-Factor नहीं बल्कि D-Factor है। यह D-Factor है—Dreamers (सपने देखने वाले), Doers (उन्हें जमीन पर उतारने वाले) और Disrupters (नवाचार से व्यवस्था बदलने वाले), जो भारत की प्रगति की असली शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत नई सोच, साहस और जोखिम लेने की क्षमता से लैस है। यह वही युवा है जो नींद से ज्यादा रणनीति को महत्व देता है और असली विकास और असली प्रगति में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि बड़े और साहसिक विचार ही वास्तविक बदलाव की नींव रखते हैं। श्री सिंधिया ने अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि न्यूयॉर्क में नौकरी के बाद भारत लौटकर शून्य से शुरुआत करना आसान नहीं था, लेकिन धैर्य, परिश्रम और निरंतर प्रयास ने सफलता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि resilience दिखावा नहीं, बल्कि शांत और निरंतर संघर्ष है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। आज भारत विश्व के शीर्ष स्टार्टअप इकोसिस्टम में शामिल है और डिजिटल क्रांति के माध्यम से आम नागरिक वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है।

Watch Video Update Daily News..

×
Date : 20 December 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : इंदौर में वायईएफ भारत समिट 2025 के मंच पर एकजुट हुए हजारों युवा उद्यमी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]