NCP chose Sunetra Pawar as Ajit Pawar's successor

NCP ने सुनेत्रा पवार को चुना अजित पवार का उत्तराधिकारी, बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी–CM

Ajit Pawar: NCP ने सुनेत्रा पवार को चुना अजित पवार का उत्तराधिकारी, बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी–CM

मुंबई: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में ‘पावर वैक्यूम’ पैदा हो गया है. एनसीपी (अजित गुट) के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है कि सरकार में ‘दादा’ की जगह कौन लेगा? सूत्रों की मानें तो उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल जैसे दिग्गज भी कतार में हैं. अगर एनसीपी की दोनों घरें एक होती है तो शरद पवार किसको डिप्टी सीएम के रूप में देखना पसंद करेंगे? अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी CM बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा से मुलाकात की है। सुनेत्रा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं, वे अब अजित पवार की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस प्रस्ताव पर एनसीपी के नेता सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे। उधर एनसीपी पार्टी का शरद गुट से भी विलय हो सकता है। दरअसल अजित पवार का बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

×
Date : 30 January 2026 Posted By : EDITOR
NCP ने सुनेत्रा पवार को चुना अजित पवार का उत्तराधिकारी, बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी–CM
News Image

Ajit Pawar: NCP ने सुनेत्रा पवार को चुना अजित पवार का उत्तराधिकारी, बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी–CM

मुंबई: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में 'पावर वैक्यूम' पैदा हो गया है. एनसीपी (अजित गुट) के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है कि सरकार में 'दादा' की जगह कौन लेगा? सूत्रों की मानें तो उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल जैसे दिग्गज भी कतार में हैं. अगर एनसीपी की दोनों घरें एक होती है तो शरद पवार किसको डिप्टी सीएम के रूप में देखना पसंद करेंगे? अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी CM बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा से मुलाकात की है। सुनेत्रा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं, वे अब अजित पवार की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस प्रस्ताव पर एनसीपी के नेता सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे। उधर एनसीपी पार्टी का शरद गुट से भी विलय हो सकता है। दरअसल अजित पवार का बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]