Netflix buys OTT rights of Pushpa The Rule costing Rs 500 crore

500 करोड़ की लागत वाली पुष्पा: द रूल के नेटफ्लिक्स ने खरीदे ओटीटी राइट

 

Mumbai: दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल, जिसे पुष्पा-2 के नाम से भी जाना जाता है इन दिनों बहुत चर्चाओं में हैं। 8 अप्रैल को इस फिल्म के निर्माताओं ने इसका टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस फिल्म के 6 मिनट के एक दृश्य पर निर्माताओं ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस दृश्य को फिल्माने में 30 दिन का समय लगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पुष्पा 2’ का बजट 500 करोड़ रुपए का है। फिल्म के म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट राइट्स ‘टी सीरीज’ को 60 करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। वहीं तेलुगु सैटेलाइट राइट्स को ‘स्टार मां’ को दिए हैं। इसकी अमाउंट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं खबर यह भी है कि नेटफ्लिक्स ने डिजिटल राइट्स लिए हैं और इसके 100 करोड़ दिए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
कुछ दिनों पहले ‘पुष्पा 2’ का पहला टीजर रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अल्लू के बर्थडे पर इस टीजर को रिलीज किया गया था। अल्लू ने टीजर शेयर करते हुए लिखा था, “मैं आप सबके बर्थडे विश के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। मेरा दिल आपके प्यार से भर गया है। प्लीज इस टीजर को मेरी तरफ से थैंक्यू समझें।

 

×
Date : 12 April 2024 Posted By : EDITOR
500 करोड़ की लागत वाली पुष्पा: द रूल के नेटफ्लिक्स ने खरीदे ओटीटी राइट
News Image

 

Mumbai: दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल, जिसे पुष्पा-2 के नाम से भी जाना जाता है इन दिनों बहुत चर्चाओं में हैं। 8 अप्रैल को इस फिल्म के निर्माताओं ने इसका टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस फिल्म के 6 मिनट के एक दृश्य पर निर्माताओं ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस दृश्य को फिल्माने में 30 दिन का समय लगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' का बजट 500 करोड़ रुपए का है। फिल्म के म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट राइट्स 'टी सीरीज' को 60 करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। वहीं तेलुगु सैटेलाइट राइट्स को 'स्टार मां' को दिए हैं। इसकी अमाउंट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं खबर यह भी है कि नेटफ्लिक्स ने डिजिटल राइट्स लिए हैं और इसके 100 करोड़ दिए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
कुछ दिनों पहले 'पुष्पा 2' का पहला टीजर रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अल्लू के बर्थडे पर इस टीजर को रिलीज किया गया था। अल्लू ने टीजर शेयर करते हुए लिखा था, "मैं आप सबके बर्थडे विश के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। मेरा दिल आपके प्यार से भर गया है। प्लीज इस टीजर को मेरी तरफ से थैंक्यू समझें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]