पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी - Update Now News

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

 

चंडीगढ़: कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के इस्‍तीफा देने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में दलित कार्ड चलाया है। दलित नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी को नया सीएम बनाने का ऐलान किया गया है। चन्‍नी पंजाब के पहले सिख दलित मुख्‍यमंत्री बनेंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री बनाने की जानकारी दी। इससे पहले रविवार दिन भर पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को नया सीएम बनाने की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस नेतृत्‍व ने सभी चर्चाओं पर ब्रेक लगाते हुए चरणजीत सिंह चन्‍नी के नाम की घोषणा कर दी। चन्‍नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक चरणजी‍त सिह चन्‍नी पंजाब सरकार में तकनीकी मंत्री रह चुके हैं। रामदसिया सिख समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाले चन्‍नी वर्ष 2017 में 47 साल की उम्र में कैप्‍टन अम‍रिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। वह पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चलने की चर्चा थी। हालांकि ऐन मौके पर कांग्रेस आलाकमान ने चन्‍नी के नाम पर मुहर लगाई। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्‍नी के नाम की जोरदार पैरवी की और फिर राहुल गांधी ने दिल्ली में लंबी मंत्रणा के बाद चन्‍नी के नाम को मंजूरी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]