डीप नेक टॉप में वायरल हुई काजोल की बेटी न्यासा की नई तस्वीर - Update Now News

डीप नेक टॉप में वायरल हुई काजोल की बेटी न्यासा की नई तस्वीर

 

Mumbai – सबसे ज्यादा चर्चित बॉलीवुड स्टार किड्स की बात करें तो एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का नाम भी इस लिस्ट में आता है। न्यासा अक्सर अपनी नई फोटोज व वीडियोज को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। कुछ दिन पहले उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और अब एक बार फिर उनकी एक नई फोटो सामने आई है जिसे देखकर फैंस उनकी तुलना उनकी मां और एक्ट्रेस काजोल से कर रहे हैं। न्यासा पहले से काफी बदल गई हैं और कहीं ज्यादा खूबसूरत व ग्लैमरस लगने लगी हैं। अब उनकी जो नई तस्वीर सामने आई है उसमें वो ग्रीन कलर का डीप नेक क्रॉप टॉप पहने हुए हैं। फोटो में न्यासा ने मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला छोड़ा हुआ है। न्यासा की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि न्यासा अपनी मां की तरह खूबसूरत हैं।

×
Date : 11 January 2022 Posted By : EDITOR
डीप नेक टॉप में वायरल हुई काजोल की बेटी न्यासा की नई तस्वीर
News Image

 

Mumbai - सबसे ज्यादा चर्चित बॉलीवुड स्टार किड्स की बात करें तो एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का नाम भी इस लिस्ट में आता है। न्यासा अक्सर अपनी नई फोटोज व वीडियोज को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। कुछ दिन पहले उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और अब एक बार फिर उनकी एक नई फोटो सामने आई है जिसे देखकर फैंस उनकी तुलना उनकी मां और एक्ट्रेस काजोल से कर रहे हैं। न्यासा पहले से काफी बदल गई हैं और कहीं ज्यादा खूबसूरत व ग्लैमरस लगने लगी हैं। अब उनकी जो नई तस्वीर सामने आई है उसमें वो ग्रीन कलर का डीप नेक क्रॉप टॉप पहने हुए हैं। फोटो में न्यासा ने मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला छोड़ा हुआ है। न्यासा की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि न्यासा अपनी मां की तरह खूबसूरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated