New Zealand match by defeating Afghanistan by 149 runs

अफगानिस्तान को 149 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने जीता एकतरफा मुकाबला

UNN: युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और कप्तान टॉम लैथम की शतकीय साझेदारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां अफगानिस्तान को 149 रन से करारी शिकस्त देकर आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के स्पिनरों के सामने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद छह विकेट पर 288 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. रविवार को गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट का पहला उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान की टीम इसके जवाब में 34.4 ओवर में 139 रन पर आउट हो गई.
फिलिप्स ने 80 गेंद पर चार चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 71 रन बनाए. लैथम ने 74 गेंद पर 68 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड आखिरी 10 ओवर में 103 रन जोड़ने में सफल रहा. इन दोनों से पहले विल यंग (64 गेंद पर 54 रन, चार चौके, तीन छक्के) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.
अफगानिस्तान की टीम ने किसी भी समय उस तरह का जोश और जज्बा नहीं दिखाया जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया था. उसका क्षेत्ररक्षण खराब रहा जबकि उसके गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दिया. बल्लेबाजों ने भी जल्दबाजी दिखाई जबकि इस बीच कीवी टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण शानदार रहा. न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सैंटनर (39 रन देकर तीन) और लॉकी फर्ग्यूसन (19 रन देकर तीन) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि ट्रेंट बोल्ट (18 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया.

×
Date : 19 October 2023 Posted By : EDITOR
अफगानिस्तान को 149 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने जीता एकतरफा मुकाबला
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]