PM Modi flagged off three Vande Bharat trains

पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, नई मेट्रो लाइन का किया शिलान्यास

बेंगलुरु । पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो के नए रुट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने जिन तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई उनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं। ये हाई-स्पीड ट्रेनें क्षेत्रीय संपर्क को अहम रूप से बढ़ाएंगी। यात्रा के समय को कम करेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव कराएंगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की 19 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का भी उद्घाटन किया। यह लाइन आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक चलती है और इस पर लगभग 7,160 करोड़ की लागत आई है। इस लाइन पर 16 स्टेशन है और यह शहर के प्रमुख आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ती है। इस लाइन के खुलने से बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क 96 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है, जिससे लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
अपने बेंगलुरु दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो परियोजना के तीसरे चरण की भी आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट पर 15,610 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा और इसमें 44 किलोमीटर से ज्यादा के एलिवेटेड ट्रैक और 31 नए स्टेशन जोड़े जाएंगे। उम्मीद है कि इससे शहर के सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत करेगा और ट्रैफिक की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।

×
Date : 10 August 2025 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, नई मेट्रो लाइन का किया शिलान्यास
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]