Nitish said I will always be with Modi

नीतीश ने कहा- मैं हमेशा मोदी के साथ रहूंगा – भाषण के बाद PM के पैर छूने के लिए झुके तो उन्होंने हाथ पकड़ लिया

 

नीतीश ने कहा- मैं हमेशा मोदी के साथ रहूंगा – भाषण के बाद PM के पैर छूने के लिए झुके तो उन्होंने हाथ पकड़ लिया

 

 

नई दिल्ली – दिल्ली में शुक्रवार को NDA की बैठक हुई। पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। यह बैठक दो घंटे से ज्यादा चली। गठबंधन के 13 नेताओं ने भाषण दिए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश के भाषण और उनके एक वायरल VIDEO की हो रही है। वहीं चिराग पासवान जब भाषण देकर मोदी के पास पहुंचे तो PM ने उन्हें गले लगा लिया। दरअसल, नीतीश भाषण देने के बाद मंच की तरफ आए तो उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की। जैसे ही नीतीश कुमार पैर छूने को बढ़े तो मोदी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। नीतीश ने सिर झुकाकर अभिवादन किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भाषण के बाद नीतीश मंच पर मोदी के पास पहुंचे और हाथ पकड़कर अभिवादन किया। नीतीश ने सम्मान देने की कोशिश की और झुके। मोदी ने दोनों हाथों से हाथ पकड़ लिया और दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। एनडीए की बैठक के बाद मोदी इस अंदाज में नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज से मिले।
नीतीश ने कहा- हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे
नीतीश कुमार ने कहा, ‘हमारी पार्टी JDU, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे।’
‘हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। हमें लगता है कि इधर-उधर जो थोड़ा जीत गया है न, अगली बार जब आइएगा न ऊ सब हार जाएगा। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है।’
‘आप (मोदी) देश को आगे बढ़ाएंगे। खुशी की बात है। जल्दी से जल्दी से आपका शपथ ग्रहण हो जाए। हम तो आज ही चाहते हैं। पूरे देश को इससे फायदा होगा। इधर-उधर कोई करना चाहता है उसे कोई लाभ नहीं है। आपके नेतृत्व में सभी लोग चलेंगे।’
इससे पहले दिल्ली में नीतीश ने जेडीयू के संसदीय दल की बैठक बुलाई है। इसमें सभी निर्वाचित सांसद शामिल हुए हैं। बैठक करीब 1 घंटे तक चली।
चिराग बोले- मैंने उस घर में दीया जलाया, जहां सदियों से अंधेरा था
चिराग पासवान ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। आपकी वजह से एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। आप ही की इच्छा शक्ति की वजह से ये जीत हुई है। ये कोई सामान्य बात नहीं है। क्षेत्र में आपके नाम पर जो उत्साह दिखता है वो गर्व की बात है। आप ही की वजह से हम दुनिया के सामने कह पाए हैं कि हम दुनिया के 5वें नंबर की इकॉनॉमी हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जो प्रस्ताव आया है, मैं अपनी पार्टी LJP (रामविलास) की तरफ से NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं।’ इससे पहले सुबह चिराग ने भी अपने 5 सांसदों के साथ बैठक की।इसमें चिराग को संसदीय दल का नेता चुना गया है।
मांझी ने भी मोदी को पीएम के रूप में समर्थन दिया
एनडीए संसदीय दल की बैठक में, हम (एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। मांझी ने कहा कि भारत नहीं बल्कि विश्व के प्रसिद्ध नेता मोदी जी के नाम का समर्थन करता हूं। हम उसी परिवार के जिसके दशरथ मांझी ने 24 साल छैनी-हथोड़ा लेकर पर्वत को काटा। हम लगातार मोदी जी के साथ रहेंगे।’

×
Date : 08 June 2024 Posted By : EDITOR
नीतीश ने कहा- मैं हमेशा मोदी के साथ रहूंगा – भाषण के बाद PM के पैर छूने के लिए झुके तो उन्होंने हाथ पकड़ लिया
News Image

 

नीतीश ने कहा- मैं हमेशा मोदी के साथ रहूंगा - भाषण के बाद PM के पैर छूने के लिए झुके तो उन्होंने हाथ पकड़ लिया

 

 

नई दिल्ली - दिल्ली में शुक्रवार को NDA की बैठक हुई। पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। यह बैठक दो घंटे से ज्यादा चली। गठबंधन के 13 नेताओं ने भाषण दिए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश के भाषण और उनके एक वायरल VIDEO की हो रही है। वहीं चिराग पासवान जब भाषण देकर मोदी के पास पहुंचे तो PM ने उन्हें गले लगा लिया। दरअसल, नीतीश भाषण देने के बाद मंच की तरफ आए तो उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की। जैसे ही नीतीश कुमार पैर छूने को बढ़े तो मोदी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। नीतीश ने सिर झुकाकर अभिवादन किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भाषण के बाद नीतीश मंच पर मोदी के पास पहुंचे और हाथ पकड़कर अभिवादन किया। नीतीश ने सम्मान देने की कोशिश की और झुके। मोदी ने दोनों हाथों से हाथ पकड़ लिया और दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। एनडीए की बैठक के बाद मोदी इस अंदाज में नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज से मिले।
नीतीश ने कहा- हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे
नीतीश कुमार ने कहा, 'हमारी पार्टी JDU, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे।'
'हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। हमें लगता है कि इधर-उधर जो थोड़ा जीत गया है न, अगली बार जब आइएगा न ऊ सब हार जाएगा। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है।'
'आप (मोदी) देश को आगे बढ़ाएंगे। खुशी की बात है। जल्दी से जल्दी से आपका शपथ ग्रहण हो जाए। हम तो आज ही चाहते हैं। पूरे देश को इससे फायदा होगा। इधर-उधर कोई करना चाहता है उसे कोई लाभ नहीं है। आपके नेतृत्व में सभी लोग चलेंगे।'
इससे पहले दिल्ली में नीतीश ने जेडीयू के संसदीय दल की बैठक बुलाई है। इसमें सभी निर्वाचित सांसद शामिल हुए हैं। बैठक करीब 1 घंटे तक चली।
चिराग बोले- मैंने उस घर में दीया जलाया, जहां सदियों से अंधेरा था
चिराग पासवान ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। आपकी वजह से एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। आप ही की इच्छा शक्ति की वजह से ये जीत हुई है। ये कोई सामान्य बात नहीं है। क्षेत्र में आपके नाम पर जो उत्साह दिखता है वो गर्व की बात है। आप ही की वजह से हम दुनिया के सामने कह पाए हैं कि हम दुनिया के 5वें नंबर की इकॉनॉमी हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जो प्रस्ताव आया है, मैं अपनी पार्टी LJP (रामविलास) की तरफ से NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं।' इससे पहले सुबह चिराग ने भी अपने 5 सांसदों के साथ बैठक की।इसमें चिराग को संसदीय दल का नेता चुना गया है।
मांझी ने भी मोदी को पीएम के रूप में समर्थन दिया
एनडीए संसदीय दल की बैठक में, हम (एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। मांझी ने कहा कि भारत नहीं बल्कि विश्व के प्रसिद्ध नेता मोदी जी के नाम का समर्थन करता हूं। हम उसी परिवार के जिसके दशरथ मांझी ने 24 साल छैनी-हथोड़ा लेकर पर्वत को काटा। हम लगातार मोदी जी के साथ रहेंगे।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव युवा वर्ष के पहले ही महीने में 15 जनवरी को सेना दिवस की आकर्षक गतिविधियों का साक्षी बनेगा भोपाल मध्यप्रदेश में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा पौने तीन वर्ष में […]

मध्यप्रदेश में MSME सेक्टर को नई ताकत: औद्योगिक विकास के लिए बनेगी अलग कंपनी, निजी निवेशकों को भी औद्योगिक पार्क बनाने की अनुमति

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में MSME सेक्टर को नई ताकत: औद्योगिक विकास के लिए बनेगी अलग कंपनी, निजी निवेशकों को भी औद्योगिक पार्क बनाने की अनुमति  प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नई “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी” का गठन होगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निजी निवेशक भी अब बना सकेंगे […]