President Draupadi Murmu Invited Narendra Modi To Governmen

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को दिया सरकार बनाने का न्योता

 

नई दिल्ली। एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू से मिलने पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें नई सरकार के गठन का न्योता दिया। इस दौरान राष्ट्रपति ने मोदी को बधाई देते हुए अपने हाथ से उनको मिठाई खिलाई। इससे पहले एनडीए संसदीय दल के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सांसदों का समर्थन पत्र सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया था। नरेंद्र मोदी अब 9 जून को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुबह एनडीए की बैठक हुई थी जिसमें एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने मुझे फिर एक बार प्रधानमंत्री पद के दायित्व के लिए चुना है। एनडीए के साथियों ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था और इसके बाद मुझे राष्ट्रपति का बुलावा आया था। मुझे शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति की ओर से कहा गया है। मंत्री परिषद की सूची राष्ट्रपति जी को दी जाएगी उसके बाद 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए 1, एनडीए 2 और एनडीए 3 की सरकार एक निरंतरता है। हमारे संकल्पों को लेकर, सुशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को लेकर और देश के सामान्य जन के सपनों को पूरा करने के प्रयास के रूप में इस निरंतरता को हम नई सरकार के कार्यकाल में और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे। अब नई सरकार में हमारा प्रयास रहेगा कि निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए। पीएम बोले, पहले मैं बहुत नया था, अब मुझे और मेरी टीम को लंबे समय तक इस कार्य का अनुभव मिल चुका है और इसीलिए काम को तुरंत ही आगे बढ़ाना मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत ही सरल रहने वाला है। इस अनुभव का लाभ भी देश की सेवा करने में मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्वच्छ यमुना का खाका तैयार: 2027 तक दिल्ली को मिलेंगी 59 नई एसटीपी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्वच्छ यमुना का खाका तैयार: 2027 तक दिल्ली को मिलेंगी 59 नई एसटीपी -गृह मंत्री शाह ने कहा- यमुना का कायाकल्प कागजी खानापूर्ति नहीं, एक मिशन है नई दिल्ली। दिल्ली की जीवनदायिनी कही जाने वाली यमुना नदी को प्रदूषण के अभिशाप से मुक्ति करने के लिए केंद्र सरकार कदम उठा […]

भारत ने पहली दफा 12 एटमी हथियार किए तैनात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने पहली दफा 12 एटमी हथियार किए तैनात परमाणु हथियारों की संख्या हुई 190, एसआईपीआरआई की रिपोर्ट में खुलासा -पाकिस्तान के मुकाबले भारत के पास 20 अधिक परमाणु हथियार नई दिल्ली। भारत ने पहली बार अपने 12 परमाणु हथियारों को सक्रिय रूप से तैनात किया है। साथ ही देश […]