No entry into Mecca without permission

बिना अनुमति मक्का में प्रवेश नहीं, 2.69 लाख लोगों को हज पर जाने से रोका

हज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना होगी कार्रवाई
रियाद । सऊदी अरब में हज यात्रा को लेकर इस बार बहुत सख्ती बरती जा रही है। सरकार ने साफ कहा है कि बिना अनुमति कोई भी मक्का में कदम नहीं रख सकता। इस सख्ती के चलते अब तक 2.69 लाख से ज्यादा लोगों मक्का में आने से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की और हज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माने और कार्रवाई की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का कहना है कि हज में भीड़भाड़ के लिए अनाधिकृत यात्रियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल की भीषण गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या ऐसे ही बिना अनुमति आने वाले थे। फिलहाल, करीब 14 लाख से ज्यादा हज यात्री मक्का पहुंच चुके हैं और आने वाले दिनों में और भी लोगों के पहुंचने की संभावना है। सऊदी सरकार के नियमों के मुताबिक बिना अनुमति हज करने वाले व्यक्ति को पांच हजार अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना और निर्वासन जैसे कठोर दंड दिया जा सकता है। रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि 23,000 से ज्यादा सऊदी निवासियों पर हज नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया गया है, जबकि हज से जुड़ी 400 कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

×
Date : 02 June 2025 Posted By : EDITOR
बिना अनुमति मक्का में प्रवेश नहीं, 2.69 लाख लोगों को हज पर जाने से रोका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]