No relief from Arvind Kejriwal Delhi High Court gives notice to ED

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) को गिरफ्तारी से राहत नहीं, दिल्ली हाइकोर्ट ने ईडी को दिया नोटिस, 2 अप्रैल तक मांगा जवाब

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) को गिरफ्तारी से राहत नहीं, दिल्ली हाइकोर्ट ने ईडी को दिया नोटिस, 2 अप्रैल तक मांगा जवाब, 3 को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी की गिरफ्तारी और राउज एवेन्यू कोर्ट के रिमांड के फैसले को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई तो हुई लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने कहा कि बिना विस्तृत सुनवााई के हम कोई भी आदेश नहीं दे सकते। ईडी का जवाब भी देखना जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर दो अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को बोला है और इस मामले में अगली सुनवाई के लिए तीन अप्रैल की तारीख सुनिश्चित की है।
कोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू पेश हुए। एएसजी राजू ने कहा कि हम डिटेल में जवाब फाइल करना चाहते हैं। मुख्य केस में हमें तीन हफ्ते दिए गए थे। इस मामले में भी हमें अपना जवाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। इस पर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह जानबूझकर देर करने के हथकंडे हैं। हम हाईकोर्ट से अपील करते हैं कि इस पर अभी फैसला किया जाए। आप इसे स्वीकार करें या फिर मना कर दें। सुबह 10:30 बजे केस पर सुनवाई शुरू हुई जो करीब 20 मिनट चली। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि हम सप्लिमेंट्री लिस्ट पर सुनवाई पूरी करने के बाद फिर से सुनवाई करेंगे। दोपहर बाद हुई सुनवाई में कोर्ट ने करीब 1 घंटे 10 मिनट दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। दूसरी ओर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लीगल सेल ने जिला अदालतों में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने आप को चेतावनी देते हुए कहा- कोर्ट परिसर में प्रदर्शन हुए तो परिणाम गंभीर होंगे। वहीं केजरीवाल को दिल्ली सीएम के पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में एसीजे मनमोहन की बेंच कल यानि 28 मार्च को सुनवाई करेगी। 28 मार्च को ही केजरीवाल की रिमांड अवधि भी खत्म हो रही है। दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही ईडी ने लगातार 9 समन भेजने के बाद 21 मार्च को केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। 21 मार्च की शाम को ईडी की टीम 10वां समन लेकर केजरीवाल के घर पहुंची, घर की तलाशी लेने के बाद टीम ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को घर से गिरफ्तार कर ईडी हेड क्वार्टर लेकर चली गई थी। इसके बाद अगले दिन यानी 22 मार्च को ईडी ने राउज एवेन्यू की एक अदालत में केजरीवाल को पेश किया जहां कोर्ट ने ईडी को 6 दिन की रिमांड की मंजूरी दे दी, जो कल खत्म हो रही है।

×
Date : 28 March 2024 Posted By : EDITOR
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) को गिरफ्तारी से राहत नहीं, दिल्ली हाइकोर्ट ने ईडी को दिया नोटिस, 2 अप्रैल तक मांगा जवाब
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]