Nobel Peace Prize laureate Narges Mohammadi arrested again

ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार

-एक्टिविस्ट खोसरो अलिकोरदी की शोक सभा में शामिल होने गई थीं

तेहरान । ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार किया गया है। नगरिस मशहद शहर में एक्टिविस्ट खोसरो अलिकोरदी की एक शोक सभा में शामिल होने गई थीं, जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अलिकोरदी पिछले हफ्ते अपने ऑफिस में मृत पाए गए थे। ईरानी अधिकारियों ने उनकी मौत को दिल का दौरा बताया है, लेकिन इस पर शक जताया जा रहा है। अलिकोरदी इसके विरोध में बिना हिजाब के भाषण दे रही थीं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नरगिस मोहम्मदी के भाई मेहदी, जो उस कार्यक्रम में मौजूद थे, उन्होंने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। परिवार का कहना है कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े और कई लोगों के साथ मारपीट की।
रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक यह साफ नहीं है कि नरगिस मोहम्मदी को कहां रखा गया है। नोबेल कमेटी ने नरगिस मोहम्मदी की गिरफ्तारी पर चिंता जताई है। नरगिस को 2023 में ईरान में महिलाओं पर हो रहे दमन के खिलाफ संघर्ष और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया था। वह लंबे समय से ईरान में मौत की सजा, जबरन हिजाब और अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। इसी वजह से उन्हें नवंबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था और तेहरान की जेल में रखा था। समर्थकों के मुताबिक उन्हें जेल में कई बार दिल का दौरा पड़ा और 2022 में उनकी आपात सर्जरी भी करनी पड़ी। दिसंबर 2024 में उन्हें मेडिकल आधार पर तीन हफ्तों की अस्थायी रिहाई दी गई थी।

×
Date : 14 December 2025 Posted By : EDITOR
ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]