मणिपुर में छिटपुट हिंसा के बीच सामान्य हालात की वापसी - Update Now News

मणिपुर में छिटपुट हिंसा के बीच सामान्य हालात की वापसी

 

इंफाल। जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में बुधवार को स्थिति में और सुधार हुआ, अधिकारियों ने इम्फाल पश्चिम और चुराचांदपुर सहित 11 जिलों में सुबह छह घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी, जबकि सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी जारी रखी। राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा 13 मई तक बंद रहेगी। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार को पूर्वी इम्फाल जिले के दोलाईथाबी में सेना और असम राइफल्स पर उस समय गोलीबारी की, जब सुरक्षाकर्मी इलाके में गश्त पर थे। सूत्रों ने कहा, “कुछ राउंड फायरिंग के बाद बदमाश भाग गए। फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए असम राइफल्स के एक जवान को सेना के एक हेलीकॉप्टर से सुरक्षित सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।”विभिन्न जिलों में तनावग्रस्त और हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना और असम राइफल्स की कुल 128 टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च जारी रखा। बलों ने ड्रोन और सेना के हेलिकॉप्टरों का उपयोग करते हुए चौबीसों घंटे हवाई निगरानी भी की। एक रक्षा विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि मणिपुर में भारतीय सेना की त्रिस्तरीय वर्चस्व की रणनीति राज्य को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]