big step from the Ministry of Information and Broadcasting

Youtube को टक्कर देने आ रहा नया वीडियो पोर्टल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से अब एक और बड़ा कदम

सरकार ऑनलाइन पोर्टल पर काफी ध्यान दे रही है. सरकार समय-समय पर कई नई वेबसाइट और पोर्टल लॉन्च कर रही है। अब ऐसा ही एक फैसला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया है. मंत्रालय की ओर से अब इस सप्ताह चार ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे। सरकार द्वारा तैयार वीडियो और जानकारी साझा की जाएगी.

नई दिल्ली – India Video Portal: भारत सरकार यूट्यूब को टक्कर देने की तैयारी में हैं। दरअसल जल्द ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से यूट्यूब की तरह ही नया पोर्टल लाया जा सकता है। भारत सरकार एक नया वीडियो पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके द्वारा सरकार नए वीडियो अपलोड करेगी और यूजर्स को इससे योजनाओं के बारे में काफी जानकारी मिलेगी। पिछले कुछ सालों से मोदी सरकार की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। समय समय पर सरकार कई नई वेबसाइट और पोर्टल भी पेश करती रहती है।
बता दें मंत्रालय की ओर से जल्द ही चार ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे। इस पर सरकार की ओर से तैयार होने वाले वीडियो और जानकारी शेयर की जाएगी। सरकार साइबर क्राइम को रोकने को लेकर कुछ कड़े नियम बनाने की तैयारी में हैं, जिनमें से एक वीडियो पोर्टल भी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से अब एक और कदम उठाया जा रहा है, इससे जनता को भी सरकार की पॉलिसी को लेकर जानकारी मिलेगी।
यह यूट्यूब वीडियो जैसा ही होगा। साथ ही एक ऐसा पोर्टल भी लॉन्च होगा, जहां पर सरकार की ओर से सभी विज्ञापन स्वीकार किए जाएंगे और एक ही जगह पर सभी जानकारी मिल जाएगी। दरअसल नेशनल वीडियो गेटवे ऑफ भारत पर आपको सभी प्रकार की वीडियो मिलने वाली हैं। सरकार की ओर से इसपर क्रिएट होने वाली वीडियो को लाइव किया जाएगा। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से इसे कब लाइव किया जाएगा क्योंकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

×
Date : 21 February 2024 Posted By : EDITOR
Youtube को टक्कर देने आ रहा नया वीडियो पोर्टल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से अब एक और बड़ा कदम
News Image

Youtube को टक्कर देने आ रहा नया वीडियो पोर्टल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से अब एक और बड़ा कदम

सरकार ऑनलाइन पोर्टल पर काफी ध्यान दे रही है. सरकार समय-समय पर कई नई वेबसाइट और पोर्टल लॉन्च कर रही है। अब ऐसा ही एक फैसला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया है. मंत्रालय की ओर से अब इस सप्ताह चार ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे। सरकार द्वारा तैयार वीडियो और जानकारी साझा की जाएगी.

नई दिल्ली - India Video Portal: भारत सरकार यूट्यूब को टक्कर देने की तैयारी में हैं। दरअसल जल्द ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से यूट्यूब की तरह ही नया पोर्टल लाया जा सकता है। भारत सरकार एक नया वीडियो पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके द्वारा सरकार नए वीडियो अपलोड करेगी और यूजर्स को इससे योजनाओं के बारे में काफी जानकारी मिलेगी। पिछले कुछ सालों से मोदी सरकार की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। समय समय पर सरकार कई नई वेबसाइट और पोर्टल भी पेश करती रहती है।
बता दें मंत्रालय की ओर से जल्द ही चार ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे। इस पर सरकार की ओर से तैयार होने वाले वीडियो और जानकारी शेयर की जाएगी। सरकार साइबर क्राइम को रोकने को लेकर कुछ कड़े नियम बनाने की तैयारी में हैं, जिनमें से एक वीडियो पोर्टल भी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से अब एक और कदम उठाया जा रहा है, इससे जनता को भी सरकार की पॉलिसी को लेकर जानकारी मिलेगी।
यह यूट्यूब वीडियो जैसा ही होगा। साथ ही एक ऐसा पोर्टल भी लॉन्च होगा, जहां पर सरकार की ओर से सभी विज्ञापन स्वीकार किए जाएंगे और एक ही जगह पर सभी जानकारी मिल जाएगी। दरअसल नेशनल वीडियो गेटवे ऑफ भारत पर आपको सभी प्रकार की वीडियो मिलने वाली हैं। सरकार की ओर से इसपर क्रिएट होने वाली वीडियो को लाइव किया जाएगा। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से इसे कब लाइव किया जाएगा क्योंकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]