Male tailors will not be able to take measurements of women in UP

महिला आयोग का आदेश, UP में अब महिलाओं का माप नहीं ले सकेंगे पुरुष टेलर

 

महिला आयोग का आदेश, UP में अब महिलाओं का माप नहीं ले सकेंगे पुरुष टेलर
कानपुर हत्याकांड के बाद महिला आयोग का आदेश

जिम और योग सेंटर में महिला ट्रेनर लगाना भी जरूरी

पार्लर में लड़कियों के मेकअप और ड्रेस अप के लिए हो महिला

लखनऊ : कानपुर के एकता हत्याकांड के बाद यूपी महिला आयोग ने सख्त कदम उठाया है। अब राज्य में पुरुष टेलर महिलाओं का माप नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा जिम और योग सेंटर में महिला ट्रेनर लगाने होंगे। इसकी सीसीटीवी से निगरानी भी होगी। आयोग का कहना है कि पार्लर में लड़कियों के मेकअप और ड्रेस अप के लिए भी महिला होनी चाहिए। इसके अलावा महिलाओं के लिए विशेष कपड़े बेचने वाले स्टोर्स में भी महिला कर्मचारियों को रखा जाए। इसके अलावा कोचिंग सेंटरों में सीसीटीवी से निगरानी की जाए। यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बताया कि महिलाओं का नाप लेने के दौरान बैड टच की शिकायतें मिली हैं। इसी के चलते यह फैसला लिया गया। अब आयोग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को आदेश लागू करने को कहा है। बबीता चौहान ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान जिम, ब्यूटी पार्लर और बुटीक में पुरुषों से जुड़ी घटनाएं आ रही हैं। जिम में महिलाओं के 99 फीसदी ट्रेनर पुरुष हैं। वहां पर बहुत सारी ऐसी घटनाएं होती हैं।
इसे महिलाएं या छोटी बच्चियां बर्दाश्त करती हैं। घर पर आकर बता नहीं पाती हैं। हाल ही में कानपुर में ऐसी ही घटना हुई, जिसमें जिम ट्रेनर ने एक एकता नाम की महिला की हत्या कर दी। ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें तलाक तक की नौबत आ गई। जिम संचालित करें, लेकिन महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर होनी चाहिए। इससे महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा। इसके अलावा बुटीक में पुरुष टेलर महिलाओं को कपड़ों के नाप के दौरान बैड टच करते हैं। ऐसी शिकायतें महिला आयोग को मिल रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बुटीक में मेजरमेंट के लिए महिला ही होनी चाहिए। इससे महिलाओं को सुविधा भी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब फैशन बन गया है कि ब्यूटी पार्लर में पुरुष ही महिलाओं का मेकअप करते हैं। लड़कियां महिलाओं का मेकअप क्यों नहीं कर सकतीं? यह फील्ड तो महिलाओं के लिए ही है। ब्यूटी पार्लर में भी दुल्हन को तैयार करने, महिलाओं को साड़ी पहनाने के दौरान शिकायतें मिल रही हैं। पार्लर में भी लड़कियों के मेकअप और ड्रेस अप के लिए भी महिला होनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंग का भारत पर असर: गैस किल्लत रोकने के लिए सरकार ने संभाली कमान लगा दिया एस्मा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का भारत पर असर: गैस किल्लत रोकने के लिए सरकार ने संभाली कमान लगा दिया एस्मा रिफाइनिंग क्षमता का पूरा उपयोग रसोई गैस बनाने के दिए निर्देश नई दिल्ली:  ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार के साथ-साथ भारत की घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था […]