Now players will not be able to stay with their families all the

अब विेदेशी दौर के समय पूरे समय परिवार के साथ नहीं रहे पायेंगे खिलाड़ी

अब विेदेशी दौर के समय पूरे समय परिवार के साथ नहीं रहे पायेंगे खिलाड़ी

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम को मिली करारी हार के बाद अब खिलाड़ियों का ध्यान खेल पर ही केन्द्रित करने अपने नियमों को कड़ा कर दिया है। बीसीसीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अब खिलाड़ी किसी भी दौरे में अलग-अलग यात्रा नहीं कर पायेंगे और उन्हें टीम के साथ ही एक स्थल से दूसरे स्थल जाना होगा। इसके अलावा अब दौरे पर पूरे समय खिलाड़ी अपने परिवार के साथ न रहते हुए एक तय समय तक ही साथ रह पाये। रिपोर्ट के अनुसार विदेश दौरे के दौरान खिलाड़ियों के लिए परिवार से मिलना काफी कम हो जाएगा। अब से किसी भी खिलाड़ी की पत्नी पूरे दौरे के लिए नहीं रह पाएंगी। उदाहरण के लिए 45 दिनों के दौरे के दौरान पत्नी या परिवार के सदस्य अधिक से अधिक 14 दिन तक ही साथ रह सकते हैं। बीसीसीआई ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि खिलाड़ियों का ध्यान पूरी तरह से खेल पर ही रहे। इसके साथ हीबीसीसीआई ने पूरी टीम को साथ यात्रा करना अनिवार्य कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया दौर में देखा गया था कि खिलाड़ी अपनी मर्जी के अनुसार एक शहर से दूसरे शहर जा रहे थे। वहीं अब किसी भी खिलाड़ी को व्यक्तिगत यात्रा की अनुमति नहीं होगी। भारतीय टीम को अब इंग्लैंड क खिलाफ टी20 और एकदिवसीय सीरीज खेलनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]