Odisha has new Chief Minister Mohan Manjhi

ओडिशा ने नए मुख्यमंत्री मोहन मांझी

 

नई दिल्ली। ओडिशा विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी ने अब सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज मोहन मांझी का नाम ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। वहीं प्रवति परीदा और केवी सिंह देव डिप्टी सीएम होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में मोहन मांझी को विधायक दल का नेता चुना गया। केवी सिंह देव ने मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन मांझी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने सर्वसम्मति से मान लिया। मोहन मांझी चार बार के विधायक हैं। वह आदिवासी समुदाय से आते हैं। मोहन ओडिशा की क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। वहीं नई डिप्टी सीएम बनने जा रहीं प्रवति परीदा निमापारा से विधानसभा चुनाव जीती हैं। जबकि दूसरे डिप्टी सीएम बनने जा रहे कनक वर्धन सिंह देव पटनगढ़ से विधायक हैं। बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने मोहन मांझी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओडिशा में मोदी जी ने जो फार्मूला बताया था कि ओडिशा में जन्म लेने वाला, ओडिया बोलने वाला, जिसे ओडिशा की संस्कृति का ज्ञान हो और जिसके पास ओडिशा के विकास का विजन हो वही मुख्यमंत्री होगा। अब जब ओडिशा में बीजेपी सरकार बनने जा रही है तो मोदी जी का कथन सत्य हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]