Organizing blood donation camps in Khargone and

MP: सेवा पखवाड़ा के तहत खरगोन और बुरहानपुर जिले में रक्तदान शिविरों का हुआ आयोजन

#सेवा पखवाड़ा अभियान- 2025

सेवा पखवाड़ा के तहत खरगोन और बुरहानपुर जिले में रक्तदान शिविरों का हुआ आयोजन

बड़वानी में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुई स्क्रीनिंग शिविर

आलीराजपुर में युवाओं को स्वरोजगार हेतु संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

इंदौर : प्रदेश में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। इंदौर संभाग में भी सेवा पखवाड़े के तहत हर दिन विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत खरगोन जिले के सिविल अस्पताल बड़वाह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों सहित नगर के नागरिकों एवं सीआईएसएफ बड़वाह के जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 52 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग खरगोन द्वारा संस्था रॉकेट लर्निंग के सहयोग से जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टोरी टेलिंग, पपेट शो और एक्टिविटी आधारित शिक्षण जैसी मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और सीखने की रुचि को प्रोत्साहित करना था।
धार जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में बुधवार को सेवा पखवाड़ा तथा विद्या-वन विस्तारण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा ने नीम के पौधों का रोपण किया। कॉलेज के प्रोफेसर्स एवं स्टाफ द्वारा परिसर में पौधरोपण किया गया।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र आलीराजपुर द्वारा क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आलीराजपुर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री एस एल सोलंकी द्वारा विभाग की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मीना सोलंकी द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग की योजनाओं को लेकर विद्यार्थियों को भविष्य में स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन दिया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत बुरहानपुर जिले के खकनार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 14 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये गये। शिविरों में जिला चिकित्सालय एवं अमुल्लाखुर्द में 1000 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें हीमोग्लोबिन, सिकल सेल, ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर और एएनसी की जांच की गयी। जिले में अब तक 20 हजार से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा नगर परिषद शाहपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं नशामुक्ति जैसे गंभीर और समसामयिक विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। खण्डवा जिले में बुधवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय महाविद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने विद्यार्थियों को रक्त परीक्षण एवं रक्तदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एनीमिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के सम्बंध में जानकारी दी गई। बड़वानी जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पानसेमल में आयोजित दिव्यांगता स्क्रीनिंग शिविर में 0 से 18 वर्ष के संभावित दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग एवं जांच उपरांत चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर में कुल 133 पंजीयन हुए, जिसमें से 17 मेडिकल प्रमाण पत्र, 21 यूडीआईडी कार्ड, 03 पेंशन प्रकरण, 09 सिकल सेल के दिव्यांग जन चिह्नित कर चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने इंदौर में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए भव्य शोरूम का उद्घाटन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने इंदौर में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए भव्य शोरूम का उद्घाटन इंदौर को मिला आभूषणों का शानदार अनुभव; विरासत और आधुनिक लाइफस्टाइल का अनूठा संगम इंदौर : भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज इंदौर के सपना संगीता रोड […]