Oriental University Indore Red Ribbon Club and NSS Organize

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर रेड रिबन क्लब एवं एनएसएस द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर रेड रिबन क्लब एवं एनएसएस द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन

इंदौर : ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के एनएसएस यूनिट एवं कृषि संकाय द्वारा रेड रिबन क्लब के सहयोग से 10 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जागरूकता अभियान एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम देओली, तानरन और बलोदा गांव (इंदौर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य विशेषज्ञ श्री रूपेश वर्मा (आईसीटीसी काउंसलर, श्री अरविंदो हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, इंदौर) रहे, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और एचआईवी/एड्स से बचाव के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य वार्ता, रोकथाम रणनीतियाँ, जागरूकता रैलियाँ एवं पोस्टर अभियान जैसे आयोजन किए गए, जिनमें छात्रों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बिजेन्द्र कुमार (प्रोफेसर प्रभारी – एनएसएस) ने की। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. प्रवीण कुमार साहू (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. आनंद मिश्रा (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. ज्योति लोहरे, श्री हेमंत कुमार वर्मा, श्री गोपाल एवं श्री अक्षय शुक्ला ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच का प्रसार करना एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा एचआईवी/एड्स जैसे गंभीर विषयों पर रोकथाम संबंधी जानकारी प्रदान करना था। ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रवीण ठकुराल (चांसलर), डॉ. गौरव ठकुराल एवं डॉ. ध्रुव घई (प्रो-चांसलर), प्रो. (डॉ.) अमोल गोर (वाइस-चांसलर), डॉ. गरिमा घई (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर), डॉ. प्रद्युम्न यादव (रजिस्ट्रार), सरपंच श्री ठाकुर आजाद सिंह तोमर (बलोदा गांव) एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

×
Date : 11 October 2025 Posted By : EDITOR
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर रेड रिबन क्लब एवं एनएसएस द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन
News Image

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर रेड रिबन क्लब एवं एनएसएस द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन

इंदौर : ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के एनएसएस यूनिट एवं कृषि संकाय द्वारा रेड रिबन क्लब के सहयोग से 10 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जागरूकता अभियान एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम देओली, तानरन और बलोदा गांव (इंदौर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य विशेषज्ञ श्री रूपेश वर्मा (आईसीटीसी काउंसलर, श्री अरविंदो हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, इंदौर) रहे, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और एचआईवी/एड्स से बचाव के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य वार्ता, रोकथाम रणनीतियाँ, जागरूकता रैलियाँ एवं पोस्टर अभियान जैसे आयोजन किए गए, जिनमें छात्रों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बिजेन्द्र कुमार (प्रोफेसर प्रभारी - एनएसएस) ने की। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. प्रवीण कुमार साहू (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. आनंद मिश्रा (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. ज्योति लोहरे, श्री हेमंत कुमार वर्मा, श्री गोपाल एवं श्री अक्षय शुक्ला ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच का प्रसार करना एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा एचआईवी/एड्स जैसे गंभीर विषयों पर रोकथाम संबंधी जानकारी प्रदान करना था। ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रवीण ठकुराल (चांसलर), डॉ. गौरव ठकुराल एवं डॉ. ध्रुव घई (प्रो-चांसलर), प्रो. (डॉ.) अमोल गोर (वाइस-चांसलर), डॉ. गरिमा घई (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर), डॉ. प्रद्युम्न यादव (रजिस्ट्रार), सरपंच श्री ठाकुर आजाद सिंह तोमर (बलोदा गांव) एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]