Owaisi offers alliance to Akhilesh

ओवैसी ने अखिलेश को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- “अभी भी वक्त है, वरना तेजस्वी जैसा होगा हाल”

ओवैसी ने अखिलेश को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- “अभी भी वक्त है, वरना तेजस्वी जैसा होगा हाल”
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी घमासान तेज होता दिखाई दे रहा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गठबंधन का ऑफर दिया है। ओवैसी ने कहा कि अभी भी वक्त है और अखिलेश चाहें तो उनके साथ हाथ मिला सकते हैं, वरना यूपी में भी उनका हाल बिहार में तेजस्वी यादव जैसा हो सकता है।
“मुसलमानों के हक की बात आती है, तो…”
ओवैसी ने कहा कि यूपी में मुसलमानों पर जितने जुल्म हुए हैं, उनमें बीजेपी और अखिलेश बराबर के हिस्सेदार हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कुछ लोग खुद को मुस्लिम वोट का ठेकेदार समझ बैठे हैं, लेकिन जब मुसलमानों के हक की बात आती है, तो उनकी जुबान नहीं खुलती। ये लोग अपने बंगलों में छिप जाते हैं। ओवैसी ने कहा कि ये ठेकेदार दिखावे के लिए बीजेपी का विरोध करते हैं, लेकिन असल में इनकी और बीजेपी की आइडियोलॉजी में कोई फर्क नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए रणवीर सिंह, BMW के साथ किया बड़ा ऐलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए रणवीर सिंह, BMW के साथ किया बड़ा ऐलान Mumbai: आज न्यू दिल्ली में एक विशेष और लैंडमार्क लॉन्च किया गया, जो डेडिकेशन को एक ट्रिब्यूट था। इस दौरान दो बड़े आइकॉन्स की मौजूदगी देखी गई जिसमें से एक मॉडर्न […]

MP: मध्यप्रदेश  में 25 सितंबर से दौड़ेगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, CM डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्यप्रदेश  में 25 सितंबर से दौड़ेगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, CM डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान! 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में […]