Havoc in Nepal floods 359 dead, 910 missing

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 910 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। नेपाल सरकार ने राहत और बचाव अभियान के लिए अपनी पूरी सरकारी मशीनरी मैदान में उतार दी है। वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे 84 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 290 भारतीयों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।
‘सरकारी मशीनरी पूरी क्षमता से काम कर रही’
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित नुवाकोट का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और राहत-बचाव में लगे अन्य लोगों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। शाह ने फेसबुक पर जारी बयान में कहा, ‘स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण है। सभी सरकारी तंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। इस समय हमारी पहली प्राथमिकता हर नागरिक की जान बचाना, लापता लोगों की तलाश और बचाव, घायलों का इलाज और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देना है।’
13295 सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात
प्रधानमंत्री के मुताबिक, नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल के 13295 जवानों को खोज और बचाव अभियान में लगाया गया है। इनमें 7250 नेपाल पुलिस के जवान, 4200 नेपाली सेना के जवान और 1845 सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हैं। बचाव अभियान के बीच नेपाल सेना की जॉइंट ऑपरेशन कमिटी, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) की क्विक एक्शन टीम और प्रधानमंत्री कार्यालय की रैपिड एक्शन टीम लगातार तालमेल कर रही हैं।

×
Date : 28 August 2026 Posted By : EDITOR
नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी
News Image

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 910 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। नेपाल सरकार ने राहत और बचाव अभियान के लिए अपनी पूरी सरकारी मशीनरी मैदान में उतार दी है। वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे 84 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 290 भारतीयों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।
'सरकारी मशीनरी पूरी क्षमता से काम कर रही'
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित नुवाकोट का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और राहत-बचाव में लगे अन्य लोगों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। शाह ने फेसबुक पर जारी बयान में कहा, 'स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण है। सभी सरकारी तंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। इस समय हमारी पहली प्राथमिकता हर नागरिक की जान बचाना, लापता लोगों की तलाश और बचाव, घायलों का इलाज और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देना है।'
13295 सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात
प्रधानमंत्री के मुताबिक, नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल के 13295 जवानों को खोज और बचाव अभियान में लगाया गया है। इनमें 7250 नेपाल पुलिस के जवान, 4200 नेपाली सेना के जवान और 1845 सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हैं। बचाव अभियान के बीच नेपाल सेना की जॉइंट ऑपरेशन कमिटी, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) की क्विक एक्शन टीम और प्रधानमंत्री कार्यालय की रैपिड एक्शन टीम लगातार तालमेल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]

स्टारलिंक पर भारत का दो टूक जवाब, एलन मस्क से कहा—‘नियम सबके लिए बराबर’

📰 Generate e-Paper Clip स्टारलिंक पर भारत का दो टूक जवाब, एलन मस्क से कहा—‘नियम सबके लिए बराबर’ नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में कंपटीशन सबसे ज्यादा है और भारत इंटरनेट और मोबाइल यूजर्स के मामले में सबसे बड़ा मार्केट हैं। इसलिए दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां भारत आना चाहती हैं। लेकिन भारत सरकार ने दो […]