OYO expands its business in the US

अमेरिका में OYO के बिजनेस का विस्तार, 525 मिलियन डॉलर में होने जा रही डील

UNN: भारतीय स्टार्टअप कंपनी ओयो जो आईपीओ लाने की तैयारियों में है, अब अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके तहत कंपनी अमेरिका में एक बड़े सौदे को अंजाम देने की कगार पर है। यह सौदा पूरी तरह से कैश में होने जा रहा है।
इस अमेरिकी कंपनी को खरीदने की तैयारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, ओयो की पैरेंट कंपनी ओरावेल स्टेज ने प्रस्तावित सौदे की जानकारी शनिवार को दी। उसने कहा कि वह अमेरिकी कंपनी जी6 हॉस्पिटलिटी को खरीदने के लिए तैयार हो गई है। जी6 हॉस्पिटलिटी अमेरिका में मोटल6 और स्टूडियो6 ब्रांड नाम से बिजनेस करती है। मोटल6 और स्टूडियो6 को अमेरिका के आयकॉनिक बजट होटल ब्रांड में गिना जाता है।
525 मिलियन डॉलर की ऑल-कैश डील
ओयो दोनों बजट होटल ब्रांड को ब्लैकस्टोन रियल एस्टेट से खरीद रही है। कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सौदा 525 मिलियन डॉलर में पूरी तरह से कैश में होने वाला है। यह सौदा इस साल की अंतिम तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। ओयो का कहना है कि नियामकीय मंजूरियों के बाद सौदे को अक्टूबर से दिसंबर 2024 के दौरान पूरा किया जा सकता है।
2019 से अमेरिका में कर रही बिजनेस
ओयो पहले ही अमेरिका में मजबूत उपस्थिति रखती है। कंपनी ने साल 2019 में अमेरिकी बाजार में कदम रखा था। पिछले साल उसने अमेरिकी बाजार में लगभग 100 नए होटलों को अपने साथ जोड़ा था। अभी उसके नेटवर्क में अमेरिका के 35 राज्यों में 320 से ज्यादा होटल हैं। कंपनी की योजना इस साल करीब 250 होटल को जोड़ने की है।

×
Date : 22 September 2024 Posted By : EDITOR
अमेरिका में OYO के बिजनेस का विस्तार, 525 मिलियन डॉलर में होने जा रही डील
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]