Pahalgam Attack 90% of Kashmir tour bookings cancelled

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के टूरिजम पर संकट, कश्‍मीर की 90% टूर बुकिंग कैंसिल

नई दिल्‍ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि जम्मू और कश्मीर की 90% बुकिंग रद्द हो गई हैं। सुरक्षा को लेकर पर्यटकों में डर है। अगले महीने कश्मीर घूमने की योजना बना रहे लोगों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी है। इससे ट्रैवल एजेंसियों और पर्यटकों दोनों को परेशानी हो रही है। आतंकियों के हमले के बाद वहां के हालात देखते हुए लोगों ने अपने टूर प्लान रद्द कराना शुरू कर दिया है। एक ही दिन में 260 रेलवे और एयर टिकट कैंसिल करवाए गए हैं। वहीं, ट्रैवेल एजेंटों से पैकेज बुक कराने वाले ने अपनी बुकिंग कैंसिल की है। टूरिस्ट अब कश्मीर छोड़ रहे हैं। बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग यही सोच रहे हैं कि मुश्किल से पटरी पर आ रहा उनका कारोबार इस झटके से कैसे उबरेगा। हालांकि उनका कहना कि हमें पता था ऐसी घटना के बाद ये होगा। आतंकियों की हरकत से हमें भी शर्मिंदगी हो रही है।
होटलों में 10 हजार बुकिंग रद्द
हमले के बाद पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग के होटलों में 10 हजार बुकिंग रद्द हो गई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की इन्‍क्‍वायरी बढ़ गई है। लोग अब जम्मू-कश्मीर की जगह हिमाचल प्रदेश घूमने जाना चाहते हैं। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी इस बात की पुष्टि की है। पहलगाम में हुए हमले के बाद पर्यटक डरे हुए हैं। वे जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर से लौटना चाहते हैं।
पिछले साल यहां का टूरिजम सेक्टर 12 हजार करोड़ रुपये की सालाना ग्रोथ को पार कर गया। इसके बाद इंडस्ट्री के जानकार मान रहे हैं कि साल 2030 तक यह बाजार लगभग 30 हजार करोड़ का हो जाएगा। लेकिन इस हमले के बाद इस सेक्टर पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

×
Date : 24 April 2025 Posted By : EDITOR
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के टूरिजम पर संकट, कश्‍मीर की 90% टूर बुकिंग कैंसिल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]